यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में ऑरेंज चेतावनी, 23 मई तक भीषण गर्मी का कहर
उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 23 मई तक यूपी में भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा रहता है, तब लू घोषित की जाती है।