झारखंड में बदलेगा मौसम, 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 मई से अगले छह दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पलामू जिले के डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शांतिपूर्ण मतदान के बीच धनबाद में हल्का तनाव

झारखंड में आज 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे संपन्न हो गई। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो अधिकतर मतदान केंद्रों पर माहौल शांतिपूर्ण रहा। वार्ड 27 में पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थकों के बीच झड़प की खबर सामने आई।

धनबाद से रचा गया था ओडिशा बैंक लूट का मास्टर प्लान, 20 किलो सोना बरामद

धनबाद शहर में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने झारखंड और ओडिशा दोनों राज्यों की पुलिस को चौंका दिया। ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की लूट का मास्टर प्लान धनबाद से ही तैयार किया गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को ओडिशा के क्योंझर ज़िले में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बीरबल ब्रांच से अज्ञात अपराधियों ने, 5 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के गहने और 8 लाख रुपये नकद लूट लिए थे।