नालासोपारा में केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, डिब्बे में छिपकली मिलने का दावा

नालासोपारा में केक से 11 की तबीयत बिगड़ी

महाराष्ट्र के नालासोपारा में जन्मदिन समारोह के दौरान केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 7 बच्चे और 4 वयस्क हैं। तीन मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। केक के डिब्बे में मरी छिपकली मिलने का दावा भी सामने आया है।

बिहार: खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 165 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

खगड़िया में प्रसाद खाने से 165 बीमार

बिहार के खगड़िया स्थित हियादतपुर गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद प्रसाद खाने से 165 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी-दस्त और बड़ों को चक्कर, कमजोरी जैसी शिकायत हुई। सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

नवरात्र में कुट्टू का आटा बना ‘जहर’! यूपी के बागपत-बिजनौर में ADM समेत 50 से ज्यादा लोग बीमार

नवरात्र के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुट्टू के आटे से बना फलाहार खाने के बाद करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और पैक्ड खाद्य सामग्री ही खरीदें, खासकर व्रत के दौरान।