यूपी में स्कूल खुलने से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

जुलाई से उत्तर प्रदेश के स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए योगी सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। स्कूलों को गर्मी से जुड़ी घटनाओं का रिकॉर्ड रखने, समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम अलर्ट पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

केरल में 150 बच्चे अचानक बीमार, स्कूल में मची अफरा-तफरी; एक सप्ताह की छुट्टी घोषित

केरल के वायनाड जिले से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के करीब 150 छात्र अचानक बीमार पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ क्यों बीमार हुए।

बिहार में मिड-डे मील खाते ही स्कूल में मची अफरा-तफरी, 250 से ज्यादा बच्चे बीमार

बिहार के सहरसा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है।

मुंगेर में दवा खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद सभी सुरक्षित

जिले के असरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी में गुरुवार (26 फरवरी) को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने के बाद 14 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इधर, बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही मकवा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सरौन में फाइलेरिया की दवा खिलाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा कर दिया।