बिहार: खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 165 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप
बिहार के खगड़िया स्थित हियादतपुर गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद प्रसाद खाने से 165 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी-दस्त और बड़ों को चक्कर, कमजोरी जैसी शिकायत हुई। सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।