दिल्ली के पहाड़गंज में सनसनी, फ्री स्टे न मिलने पर विदेशी युवक ने होटल के बाहर काटा अपना गला

राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक होटल के बाहर एक विदेशी नागरिक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि घटना के समय वह भारी नशे में था।

बेंगलुरु के प्रतिष्ठित होटल में मसाज के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जांच जारी

शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मसाज के दौरान एक कनाडाई महिला ने थेरेपिस्ट पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला जांच के अधीन है और इससे जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।