बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही महिला बनी अभद्रता का शिकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में महिला से बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही महिला से एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया और गलत प्रस्ताव दिया। महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंडिगो फ्लाइट में मिला बम की धमकी वाला नोट, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Bengaluru: इंडिगो फ्लाइट में मिला बम की धमकी वाला नोट, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Bengaluru: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में बम की झूठी धमकी मिलने से गुरुवार शाम सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विमान के शौचालय में एक हस्तलिखित नोट मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली … Read more

Bengaluru में खदान हादसे से हड़कंप, चट्टान के नीचे दबे 7 मजदूरों की मौके पर मौत

Bengaluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में विशालकाय चट्टान ढहने से बिहार के 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कई अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए … Read more

6 साल, 6 महीने और 22 दिनों में पूरी दुनिया घूमी, 16 पासपोर्ट के साथ वायरल हुए बेंगलुरु के संगीतकार बेनी प्रसाद

Benny Prasad World Record:

Benny Prasad World Record: बेंगलुरु के प्रसिद्ध गिटारवादक और संगीतकार बेनी प्रसाद एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि महज 6 साल, 6 महीने और 22 दिनों में अंटार्कटिका समेत 245 देशों की यात्रा पूरी कर दुनिया घूमने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उनके 16 भारतीय पासपोर्टों का वीडियो सोशल मीडिया पर … Read more

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापे, 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

कर्नाटक के आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की बेंगलुरु टीम ने 24 जून 2026 को बेंगलुरु, मैसूरु और बेलगावी में 14 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। ED ने बताया कि वाई.डी. मंजूनाथ, उनके ड्राइवर, परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों से लगभग 5.5 करोड़ रुपये नकद, 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 3.3 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

जनता की शिकायतें सुनने घर-घर पहुंचेंगे मंत्री, कर्नाटक सरकार बनाएगी ‘प्रजा सेवक विभाग’

आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से करने और प्रशासन को जनता के करीब लाने के लिए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार की योजना है कि ‘प्रजा सेवक विभाग’ के तहत मिलने वाली सभी शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए। अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

74 साल की बुजुर्ग महिला से 24 करोड़ की ठगी, 73 दिन तक साइबर ठगों के जाल में फंसी रहीं

बेंगलुरु में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 74 साल की एक बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर करीब 24 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बना लिया गया। बैंक अधिकारियों ने तुरंत कर्नाटक साइबर कमांड यूनिट को सूचना दी। इसके बाद साइबर टीम मौके पर पहुंची और महिला को पूरी सच्चाई समझाई।

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, बेंगलुरु में सड़क किनारे मिले विस्फोटक

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद हुईं। पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले नियमित जांच के दौरान यह सामग्री बरामद हुई।

कर्नाटक के बल्लारी में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, दो जवान घायल

कर्नाटक के बल्लारी जिले में पैराशूट ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद ट्रेनिंग के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच जारी है।

बेंगलुरु IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, स्टेडियम से सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार दो रात तक ऑपरेशन चलाकर इस गिरोह को दबोचा।