अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के भावनगर में 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। गुजरात में आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

गुजरात के साणंद में पुलिस ने बुधवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड स्थित एक वीकेंड होम ‘निर्वाण ग्रीन्स’ में चल रही थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक संघवी की बर्थडे पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था।

‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ में बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश

गुजरात के अरावली जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने ‘ऑपरेशन म्यूल अकाउंट’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन बैंक खातों का इस्तेमाल करने के बदले खाताधारकों को 10 प्रतिशत कमीशन देते थे।

कांग्रेस के सांसद के भतीजे और उनकी पत्नी की गोली लगने से हुई मौत, पुलिस की जांच जारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल और उनकी पत्नी राजेश्वरी गोहिल की मौत के मामले में अधिकारियों ने गुरुवार को जांच तेज कर दी। एसीपी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि दंपति एक सामाजिक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटे थे और सामान्य दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड ने हमें बताया कि दोनों घर लौटते समय खुश नजर आ रहे थे और सीधे अपने फ्लैट में चले गए।

सूरत में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे के गिरने से मासूम की मौत, महिला गंभीर

गुजरात के सूरत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अलथान इलाके में गुरुवार को एक महिला अपने करीब पांच साल के बेटे के साथ एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों को समझने के लिए जांच की जा रही है।

अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 बड़े निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। पुलिस के मुताबिक, सभी 10 स्कूलों को भेजी गई ई-मेल की भाषा और सामग्री एक जैसी थी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से ई-मेल के कंटेंट का खुलासा नहीं किया गया है।

Surat Fire: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 8वीं मंजिल तक कई दुकानें राख

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में आग की घटना

सूरत के पर्वत पाटिया टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने 20 से अधिक गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाया। किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानें और सामान जलने से नुकसान होने की संभावना है।