सोनम वांगचुक की सेहत पर 8वां हेल्थ बुलेटिन जारी, हालत स्थिर लेकिन ब्लड शुगर और पोटैशियम अब भी कम

सोनम वांगचुक का 8वां हेल्थ बुलेटिन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोनम वांगचुक का आठवां हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन ब्लड शुगर और पोटैशियम सामान्य से कम हैं। पैनसाइटोपीनिया की समस्या बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

’20 जुलाई बनेगी आजादी का दूसरा आंदोलन’: सोनम वांगचुक का नया संदेश, पत्नी के जरिए देशवासियों से अपील

सफदरजंग से सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी के माध्यम से हस्तलिखित संदेश जारी कर 20 जुलाई के संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, जेएनयूटीए ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए मार्च का समर्थन किया।

घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, पत्नी और बच्चों को पीटा, दिल्ली में 2 साल के मासूम की मौत

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। दिल्ली में लगातार सामने आ रहे घरेलू हिंसा के मामलों ने एक बार फिर परिवारों के भीतर बढ़ते तनाव और हिंसक प्रवृत्तियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।