मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में तैनात ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा है कि भारत ईरान का करीबी दोस्त है और मौजूदा हालात में भी भारतीय जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और समुद्री सहयोग का मजबूत रिश्ता रहा है, इसलिए भारत के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इसी बीच ओमान के सोहर प्रांत में एक ड्रोन गिरने से दो भारतीय नागरिकों की मौत की खबर भी सामने आई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई हालिया हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।