ज़ोजिला एवलांच: श्रीनगर-लेह हाईवे पर तबाही, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे में श्रीनगर-लेह हाईवे पर अचानक आए भीषण हिमस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने भी घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

पहलगाम हमले की कहानी अब बड़े पर्दे पर! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा ऐलान

ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनने जा रही है। इस प्रोजेक्ट की घोषणा भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने की है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी दिखाएगी।

अरुणाचल सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आदेश कुमार, गांव में शोक की लहर

चांदपुर कलां के वीर सपूत आदेश कुमार के शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में गहरा दुख और शोक का माहौल है। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद आदेश कुमार को हर कोई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है।

ईरान-इजरायल युद्ध से सबक, भारत ने तेज किया ‘शेषनाग’ और लो-कॉस्ट स्ट्राइक ड्रोन प्रोजेक्ट

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध में शाहेद ड्रोन की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। कम लागत में तैयार होने वाले ये ड्रोन बड़े नुकसान पहुंचाने में सक्षम हैं। शेषनाग-150 की ऑपरेशनल रेंज 1000 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है और यह पांच घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकता है।

पठानकोट से बड़ा बयान, सेना बना रही ‘अश्नि’ ड्रोन पलटन और ‘भैरव’ स्पेशल यूनिट

पठानकोट में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने साफ कर दिया है कि भारतीय सेना अब आधुनिक युद्ध की जरूरतों के मुताबिक खुद को तेजी से तैयार कर रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।

‘ऑपरेशन हिमराहत’ में भारतीय सेना ने 46 पर्यटकों को बर्फीले तूफान से सुरक्षित बचाया, ऊंचाई वाले इलाकों में चला बड़ा राहत अभियान

इंडियन आर्मी रेस्क्यू में 46 पर्यटक सुरक्षित बचाए गए

भारतीय सेना के बचाव अभियान में पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे 46 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अचानक हुई भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे तापमान के कारण लोग मुश्किल स्थिति में फंस गए थे। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाकर पर्यटकों को पास के शिविर में पहुंचाया, जहां उनकी जांच और देखभाल की गई।

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। चतरू क्षेत्र में पिछले 18 दिनों के भीतर यह पांचवीं मुठभेड़ है। सेना और पुलिस को सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादियों का एक समूह इस इलाके में छिपा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में Operation Kiya के तहत बड़ा एक्शन, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे Operation Kiya के तहत बड़ा अभियान चलाया है। बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इससे पहले 31 जनवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान Operation Trashi के तहत आतंकवादियों से दोबारा संपर्क स्थापित किया था।

बर्फ से ढके मैदान में युवाओं का क्रिकेट, LoC के पास दिखा जुनून

कश्मीर में भारी बर्फबारी और जीरो से नीचे के तापमान के बीच भी क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे गुरेज इलाके में बर्फ से ढके मैदान पर स्थानीय लड़के क्रिकेट खेलते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा बर्फ पर मैट बिछाकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे हैं।

77वां गणतंत्र दिवस भव्य आयोजन: पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष शामिल हैं। परेड में भारतीय सेना की शक्ति, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलें, 29 विमानों का फ्लाईपास्ट, 30 झांकियां और 2,500 कलाकार देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वंदे मातरम् के 150 वर्षों की ऐतिहासिक धरोहर और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश पूरे उत्सव में झलक रहा है।