दिल्ली-पंजाब में ISI-BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से जासूसी और ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े टेरर, जासूसी और हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और पंजाब से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के अनुसार, यह नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई संवेदनशील इलाकों तक फैला हुआ था।

UP ATS का बड़ा एक्शन: ‘गजवा-ए-हिंद’ साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

एजेंसी ने ऐसे 4 युवकों को गिरफ्तार किया है जो देश में आगजनी कर दहशत फैलाने और कथित तौर पर ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ में कई महत्वपूर्ण जगहों और रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की गई थी।

जम्मू-कश्मीर में Operation Kiya के तहत बड़ा एक्शन, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे Operation Kiya के तहत बड़ा अभियान चलाया है। बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इससे पहले 31 जनवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान Operation Trashi के तहत आतंकवादियों से दोबारा संपर्क स्थापित किया था।

किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़, सेना के 8 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार दोपहर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 8 जवान घायल हो गए। इनमें से 3 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 अगस्त: बारामूला के उरी सेक्टर में LoC पर फायरिंग के दौरान एक जवान शहीद। 8 मई: पुंछ और तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में लांस नायक दिनेश कुमार शहीद। 12 अप्रैल: अखनूर के केरी बट्टल इलाके में मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद।

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान पहले एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को बिलावर के कालीखाड़ और कलाबन इलाकों में दो और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

लश्कर कमांडर ने माना भारत का सबसे बड़ा हमला, पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने अब खुद मान लिया है कि भारत का “ऑपरेशन सिंदूर” उस पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला था। भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर हमले को नाकाम कर दिया।