ईरान संघर्ष और LPG टैंकर संकट: दहिसर के कैप्टन वीरेंद्र होर्मुज़ के पास फंसे

मुंबई के दहिसर निवासी कैप्टन वीरेंद्र विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से Strait of Hormuz के पास अपने विशाल टैंकर और 33 क्रू मेंबर्स के साथ फंसे हुए हैं। जहाज पर फिलहाल 60 दिनों का राशन बचा हुआ है। शिपिंग कंपनी GESCO और संबंधित मंत्रालय लगातार भारतीय नौसेना के संपर्क में हैं।

भोपाल में LPG संकट के बीच ब्लैक मार्केटिंग का खेल, 1500 रुपये तक बिक रहे सिलेंडर

भीषण गर्मी और ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडरों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सप्लाई की कमी का फायदा उठाकर शहर में सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। गैस सप्लाई प्रभावित होने का असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर साफ दिखाई दे रहा है।

तमिलनाडु में गैस संकट गहराया: एलपीजी की कमी से 1 लाख रेस्तरां पर बंदी का खतरा, वेंकटसुब्बू की चेतावनी

गैस की कमी से 1 लाख रेस्टोरेंट पर ताला

तमिलनाडु में व्यावसायिक गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग मुश्किल में आ गया है। होटल मालिकों का कहना है कि अगर जल्द गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो अगले दो दिनों में करीब एक लाख रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ सकता है।