मुख्यमंत्री मोहन यादव का सिवनी दौरा, किसानों के बीच खेत में उतरकर बोई धान

सिवनी में 1 जुलाई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने खेत में पहुंचकर न सिर्फ धान की रोपाई की, बल्कि किसानों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत भी की और वहीं हाथ से खाना खाया। सिवनी दौरा विकास, घोषणाओं और किसानों से सीधा संवाद के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश लेकर आया।

मुरैना हत्याकांड: पति ने पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाद में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Muraina Murder Case:

Muraina Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जिसके बाद उसने खुद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। … Read more

MP में प्रशासन की लापरवाही, बिजली के तार बने लोगों की मौत के कारण

MP News : एमपी की सड़को में बिजली के खम्बो की तार की कोई व्यवस्था ही नहीं है। जगह-जगह सड़को में , गलियों में , बाजार में और भीड़-भाड़  वालों जगहों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है और लोगों की जान का खतरा बना हैं। मुख्य सड़क से लेकर मार्केट हर जगह यह … Read more

भोपाल में बकरीद को लेकर सरकार सख्त, खुले में नमाज और कुर्बानी पर जारी हुए निर्देश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने सभी जिलों में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने सभी लोगों से शांति, साफ-सफाई और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

MP में गैस सिलेंडरों की मारा- मारी के आरोप; भोपाल, इंदौर समेत बड़े शहरों में लंबी कतारें

MP News

MP में इन दिनों एलपीजी गैस की सप्लाई गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगभग बंद है, जबकि घरेलू गैस के लिए भी उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर बुक कराया है, उन्हें भी 5 से 7 दिन तक डिलीवरी का इंतजार करना पड़ रहा है। ऑयल कंपनियों के अनुसार फिलहाल केवल करीब 15 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध हो पा रही है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर घरों और जरूरी सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।

गैस की कमी के बीच कई जगह कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ लोग 900 रुपये के सामान्य सिलेंडर को 1700 से 2000 रुपये तक में बेच रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कमर्शियल गैस की कमी से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और छोटे कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।