प्रॉपर्टी अपने नाम कराने की जिद में बेटे ने पिता को मारीं 6 गोलियां: मां बोली- तूने घर उजाड़ दिया
गाजियाबाद के मोदीनगर में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पहले भी छोटे भाई पर फायरिंग कर चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।