पंजाब अफसर सुसाइड केस, पूर्व मंत्री भुल्लर और पिता पर केस, परिवार ने गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

पंजाब अफसर सुसाइड केस में पूर्व मंत्री पर केस

पंजाब में वेयरहाउस मैनेजर गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के बाद मामला विवादों में आ गया है। पुलिस ने पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता और पीए के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि परिवार गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार से इनकार कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों को दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का ट्रायल मानसा की अदालत में जारी है।

पटियाला में पुलिस एनकाउंटर, वांछित बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सीआईए स्टाफ पटियाला और थाना बनूड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने एक वांछित अपराधी को एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीते दिन ही पटियाला जिले में करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्वर्ण मंदिर के सरोवर से जुड़ा विवाद, धार्मिक स्थलों को बार-बार विवाद में घसीटने की कोशिश?

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पवित्र अमृत सरोवर में एक युवक द्वारा हाथ धोने और कुल्ला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन घटनाओं के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पवित्र धार्मिक स्थलों को जानबूझकर विवादों में घसीटा जा रहा है? क्या इसके पीछे किसी संगठन या मानसिकता का हाथ है।

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई सिख महिला लापता, निकाह और गिरफ्तारी से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय विवाद

Sikh pilgrims Pakistan: नवंबर 2025 में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर भारत से पाकिस्तान गए सिख तीर्थयात्रियों के जत्थे से जुड़ा एक मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। पंजाब के कपूरथला जिले के अमानीपुर गांव की रहने वाली 48 वर्षीय सरबजीत कौर को लेकर कई … Read more

अमृतसर में सरपंच की सरेआम हत्या, शादी समारोह में घुसकर मारी गोली

पंजाब के अमृतसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सरपंच की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जर्मल सिंह के रूप में हुई है, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जर्मल सिंह को पहले भी एक अज्ञात फोन नंबर से धमकियां मिल चुकी थीं। हालांकि धमकी देने वाले की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

सिद्धू को CM चेहरा घोषित करें, तो लौटेंगे सक्रिय राजनीति में, नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा बयान

CONGRESS

Congress news: पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद पंजाब कांग्रेस की राजनीति में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है तो सिद्धू सक्रिय राजनीति में वापसी कर … Read more