छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने बल प्रयोग, पेलेट गन और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी, कई जिलों में हिंसा और लाठीचार्ज

 Dharmendra Pradhan Resignation:

Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया। बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिला। कई जगह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा।

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न-

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद पटना के डाकबंगला चौराहे पर छात्रों ने ‘जीत गए’ के नारे लगाए। हालांकि, इस्तीफे के बावजूद शिवहर समेत कई जिलों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले छात्रों ने जीरोमाइल चौक पर प्रदर्शन किया।

Dharmendra Pradhan Resignation: कई जिलों में हिंसा और पथराव-

पश्चिमी चंपारण के मुहर्रम चौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। सिवान में भी प्रदर्शन हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और 10 राउंड हवाई फायरिंग की।

सीतामढ़ी में एसपी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल-

सीतामढ़ी में अंबेडकर कल्याण छात्रावास से निकला आक्रोश मार्च शंकर चौक पहुंचते ही उग्र हो गया। उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित एक एसआई समेत कुल 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

आरा में ट्रेन रोकी, छपरा में BDO घायल-

आरा रेलवे स्टेशन पर छात्र संगठनों ने पटना–बक्सर पैसेंजर ट्रेन रोककर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। वहीं छपरा में प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में सदर बीडीओ दृष्टि पांडेय घायल हो गईं। पुलिस ने हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

नालंदा में बंद का सीमित असर-

नालंदा जिले में बिहार बंद का असर अपेक्षाकृत कम रहा। अधिकांश बाजार खुले रहे और जनजीवन सामान्य रहा। हालांकि, एहतियात के तौर पर कई सरकारी और निजी स्कूल बंद रखे गए।

पुलिस अलर्ट पर, हालात पर नजर-

राज्य के संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का बड़ा हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष के आगे झुकी केंद्र सरकार

आज सरकार और सीजेपी के नेताओं के बीच होगी अहम बातचीत, संविधान क्लब में होगी बैठक

अनशन खत्म, आज सरकार-CJP की अहम बैठक

नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दों पर 26 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने सरकार के लिखित आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार ने संसद में चर्चा और अन्य मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। आज CJP और सरकार के बीच बैठक होगी।

‘छात्रों का आंदोलन राजनीति से दूर रहे, हिंसा ने किया दुखी’, पेपर लीक पर सलमान खान का पोस्ट

पेपर लीक पर सलमान का बयान

सलमान खान ने पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने छात्रों की एकजुटता, ईमानदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही सरकार से शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद जताई और भारत को एजुकेशन हब बनाने की बात कही।

दिल्ली में जारी आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा कदम, सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वहीं, नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

संजय सिंह का मोदी-राहुल पर हमला, कहा,’CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को धरने पर बैठाया’

राहुल गांधी पर AAP का तीखा वार

दिल्ली में संसद मार्च और छात्र आंदोलन के बाद सियासी विवाद बढ़ गया है। AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जंतर-मंतर जाकर छात्रों और सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए।

जेएनयू प्रदर्शन मामला : पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 14 छात्रों को जमानत

जेएनयू प्रदर्शन मामले में 14 छात्रों को जमानत

जेएनयू में हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार 14 छात्रों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने न्यायिक हिरासत की मांग की थी और हिंसा का आरोप लगाया था, लेकिन अदालत ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी नहीं हैं। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद कोर्ट ने प्रत्येक छात्र को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

जेएनयू में वीसी के बयान पर बवाल, प्रदर्शनकारियों ने मेन गेट का ताला तोड़ा

नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में गुरुवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब लेफ्ट समर्थक छात्रों के एक बड़े समूह ने वीसी के बयान के विरोध में मार्च निकाला। वीसी के इस बयान के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी।

बांग्लादेश में हादी के समर्थन में हिंसा, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी उग्र आंदोलन के नेता शरीफ उस्मान हादी के समर्थकों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इंकलाब मंच के नेता अब्दुल्ल अल जबेर ने मंच से कहा कि सरकार को अगले 24 घंटों में हादी की हत्या के मामलों में स्पष्टता दिखानी होगी।

VIT College Protest: VIT कॉलेज में प्रदर्शन भड़का, स्टूडेंट्स की तोड़फोड़, बसों में आग

VIT College Protest में छात्रों द्वारा आगजनी और कॉलेज परिसर में प्रदर्शन

VIT College Protest: वीआईटी यूनिवर्सिटी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की दूषित पानी पीने के कारण तबियत खराब हो रही थी। इसी वजह से छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। बीती रात को गाड़ियों। में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की घटना हुई है। जिसके पश्चात 5 दिन के … Read more