इस्लामाबाद में ईरान-पाकिस्तान की अहम बैठक, क्या US-Iran तनाव कम करने की बनेगी राह?

 Iran-Pakistan Meeting:

Iran-Pakistan Meeting: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अहम कूटनीतिक हलचल देखने को मिली। ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। इस बैठक के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Iran-Pakistan Meeting: शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर से हुई मुलाकात-

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, ईरान के गृह मंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से अलग-अलग बैठक की। अधिकारियों ने मुलाकात की पुष्टि की, लेकिन बैठक में हुई बातचीत का आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया।

Iran-Pakistan Meeting: क्या फिर शुरू होगी अमेरिका-ईरान वार्ता-

इस्लामाबाद में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशों में भूमिका निभा सकता है। हालांकि, दोनों देशों या पाकिस्तान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीजफायर टूटने के बाद बढ़ा तनाव-

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के युद्धविराम का अंतरिम समझौता हुआ था, जिसके तहत अंतिम समझौते तक दोनों देशों को एक-दूसरे पर हमला नहीं करना था। लेकिन यह समझौता तय अवधि से पहले ही टूट गया और दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई फिर तेज हो गई।

ईरान और अमेरिका ने लगाए समझौता तोड़ने के आरोप-

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने इस्लामाबाद एमओयू के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है, इसलिए तेहरान अब इस समझौते का पालन नहीं करेगा। वहीं अमेरिका ने भी शुरुआती समझौते से पीछे हटते हुए अपनी प्रतिबद्धताओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।

क्षेत्रीय हालात पर बनी हुई है नजर-

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर पूरे पश्चिम एशिया पर पड़ रहा है। ऐसे में इस्लामाबाद में हुई ईरान-पाकिस्तान की यह बैठक क्षेत्रीय सुरक्षा और संभावित कूटनीतिक प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है

यह भी पढ़े- MP के 1900 सरकारी स्कूल बिना टीचर के, CAG रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की वार्ता इस्लामाबाद में हो सकती है, पाकिस्तानी रिपोर्ट में दावा

US Iran Talks:

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। यह दावा पाकिस्तानी अखबार डॉन ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जुलाई को प्रस्तावित तकनीकी स्तर की बैठक दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवादों … Read more

अमेरिका-ईरान में हमले रोकने पर सहमति, होर्मुज विवाद पर कतर में होगी अहम वार्ता

 US Iran War:

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच हाल के तीव्र जवाबी हमलों के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई है। यह फैसला हाल ही में हुए नाजुक युद्धविराम को टूटने से बचाने और क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। US Iran War: … Read more

क्या ईरान अपने परमाणु ठिकानों के दरवाजे खोलेगा? IAEA की तैयारी, लेकिन तेहरान ने रखी बड़ी शर्त

अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए अंतरिम समझौते (MoU) को लागू करने की प्रक्रिया शुरू होती दिखाई दे रही है। इस समझौते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ईरान के परमाणु कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय निगरानी है। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान यह संकेत देते हैं कि बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन कई अहम मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। IAEA निरीक्षण को लेकर दबाव बना रहा है, जबकि ईरान प्रतिबंधों में राहत को प्राथमिक शर्त मान रहा है।

अमेरिका ने ईरान से हटाया तेल प्रतिबंध, क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

 Petrol-Diesel Price:

Petrol-Diesel Price: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान पर लगे तेल संबंधी प्रतिबंधों में ढील देते हुए उसे 60 दिनों के लिए कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, बिक्री, डिलीवरी और आयात की अनुमति दे दी है। यह छूट फिलहाल … Read more

स्विट्जरलैंड में अमेरिका–ईरान वार्ता: “युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखी गई”, जेडी वेंस का बड़ा बयान

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्चस्तरीय बातचीत को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, कई संवेदनशील मुद्दों पर आगे बढ़ने में सफलता मिली है। इनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने और दक्षिणी लेबनान में इजरायल व हिजबुल्लाह के बीच संभावित युद्धविराम जैसे विषय शामिल हैं।

अमेरिका-ईरान डील पर फिर बढ़ा सस्पेंस, यूरेनियम मुद्दे पर दोनों देशों के दावे अलग

मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की चर्चा तेज है, लेकिन जैसे ही डील फाइनल होने की खबरें सामने आईं, दोनों देशों के बयानों में बड़ा फर्क दिखने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संभावित समझौते में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिश भी शामिल हो सकती है।

पाकिस्तान में होने वाली वार्ता टली, ट्रंप ने दूतों को बीच रास्ते से बुलाया वापस

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। शनिवार को जहां अमेरिकी दूत पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। दूसरी तरफ ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह अमेरिका के साथ सीधे आमने-सामने बातचीत के पक्ष में नहीं है।