मऊ में बड़ा खुलासा, अवैध गर्भपात और नवजातों की खरीद-फरोख्त के आरोप में प्राइवेट अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल पर अवैध रूप से गर्भपात कराने और नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद जिले के अन्य प्राइवेट अस्पतालों पर भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अब सभी निजी चिकित्सा संस्थानों की गहन जांच की तैयारी में है।

मऊ में नाबालिग की संदिग्ध मौत से सनसनी, पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में भारी आक्रोश है। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ED में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी, केंद्र सरकार ने बढ़ाए सैकड़ों नए पद

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने ईडी में कई नए पदों को मंजूरी दे दी है। पिछले कुछ वर्षों में मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराधों के मामलों में तेजी आई है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से ईडी को जांच पूरी करने, चार्जशीट दाखिल करने और हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई तेज करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के फरार होने से इलाके में मचा हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की नई बस्ती में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले की जांच हर संभावित एंगल से कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न या किसी अन्य कारण की संभावना को भी शामिल किया गया है।

अदाणी की अमेरिकी अदालत से एसईसी धोखाधड़ी मामले को खारिज करने की अपील

गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी ने अमेरिकी अदालत से प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) की तरफ से दायर प्रतिभूति धोखाधड़ी मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया है। वकीलों ने ईएसजी, भ्रष्टाचार-रोधी, और कॉरपोरेट प्रतिष्ठा के बारे में अमेरिकी बाजार नियामक के बयानों को केवल सामान्य कॉरपोरेट प्रचार बताते हुए कहा कि इन पर निवेशक भरोसा नहीं कर सकते।

ED ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स में अवैध कोयला खनन रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की

गैरकानूनी कोयला खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत की गई है। ED ने बताया कि कुछ स्टील और आयरन कंपनियों ने नकद में अवैध कोयला खरीदा और कमाई को वैध दिखाने में मदद की। अटैच की गई संपत्तियों में जमीन, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

केजीएमयू में महिला रेज़िडेंट डॉक्टर ने लगाया धर्मांतरण के दबाव का आरोप, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कार्यरत एक महिला रेज़ीडेंट डॉक्टर ने अपने ही डिपार्टमेंट के एक रेज़ीडेंट डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस तरह के मामलों को कुछ लोग ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हैं। इस शब्द का इस्तेमाल उन आरोपों के संदर्भ में किया जाता है, जिनमें यह दावा किया जाता है कि प्रेम संबंधों के जरिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है।

बाराबंकी में बड़ा खुलासा, यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, महिला की मौत

UP NEWS

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोठी कस्बे में एक महिला की मौत पथरी का अवैध तरीके से ऑपरेशन कराने के बाद हो गई। पुलिस के अनुसार, मामला कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मजरे सैदनपुर का है। तेहबहादुर रावत की पत्नी मुनिशरा रावत को पथरी की परेशानी थी।

Delhi Blast जांच में बड़ा अपडेट: चार आरोपियों की एनआईए कस्टडी 4 दिन बढ़ी

चार आरोपियों की कस्टडी 4 दिन और बढ़ी

दिल्ली में धमाका मामले में एनआईए कई राज्यों में छापेमारी कर नेटवर्क से जुड़े सभी सदस्यों की तलाश कर रही है, ताकि पूरी साजिश को बेनकाब किया जा सके।

France news: फ्रांस के न्यूक्लियर बेस के ऊपर मंडराए रहस्यमयी ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली!

FRANCE

France news: फ्रांस के न्यूक्लियर सबमरीन बेस के ऊपर शुक्रवार रात अचानक कई संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिए, जिसके बाद पूरे सैन्य ठिकाने पर हड़कंप मच गया। गश्त पर तैनात फ्रांसीसी सैनिकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन ड्रोनों की उड़ान रोक दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी फ्रांस के ब्रिटनी इलाके में स्थित ईल … Read more