अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम

US Cyclosporiasis Outbreak:

US Cyclosporiasis Outbreak: अमेरिका में आंतों से जुड़ी बीमारी साइक्लोस्पोरियासिस (Cyclosporiasis) तेजी से फैल रही है। अब तक यह संक्रमण 41 राज्यों में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिका के इतिहास में इस बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।

US Cyclosporiasis Outbreak: 7,000 से ज्यादा मामले, मरीजों की हालत गंभीर-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशिगन राज्य में सबसे ज्यादा 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मरीजों में तेज दस्त, पेट में ऐंठन और लगातार कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

US Cyclosporiasis Outbreak: दिन में 15 से 20 बार जाना पड़ रहा बाथरूम-

संक्रमित मरीज निक पाल्मिटर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सामान्य दस्त है, लेकिन समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन में 15 से 20 बार तक बाथरूम जाना पड़ रहा था और पेट दर्द असहनीय हो गया था। इसके बाद उन्हें आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

आइसबर्ग लेट्यूस पर जताया जा रहा शक-

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, संक्रमण का पहला मामला 13 मई को सामने आया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आइसबर्ग लेट्यूस (सलाद पत्ता) इस संक्रमण का संभावित स्रोत हो सकता है। हालांकि, महीनों की जांच के बाद भी बीमारी का वास्तविक स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेस्टोरेंट और रिटेल चेन ने हटाए खाद्य उत्पाद-

संक्रमण बढ़ने के बाद अमेरिका के कई बड़े रेस्टोरेंट और रिटेल स्टोर्स, जिनमें वॉलमार्ट, जैक इन द बॉक्स और टैको बेल शामिल हैं, ने एहतियात के तौर पर कुछ खाद्य उत्पादों को अपने स्टोर्स से हटा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

क्या है साइक्लोस्पोरियासिस-

साइक्लोस्पोरियासिस एक परजीवी (Cyclospora parasite) से होने वाली बीमारी है। यह आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार दस्त, पेट में ऐंठन, मतली, कमजोरी और डिहाइड्रेशन शामिल हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी है

यह भी पढ़े- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

Texas में भारतीय मूल के परिवार की दर्दनाक हत्या, बेटे पर माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या का आरोप

अमेरिका के टेक्सास राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टेक्सास के अल्टन शहर में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैली (UTRGV) का छात्र है।

ट्रंप पर आरोप लगाने वाली लेखिका अब खुद जांच के घेरे में, अमेरिका में नया राजनीतिक बवाल

Donald trump: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लेखिका ई. जीन कैरोल अब खुद कानूनी जांच के घेरे में आ गई हैं। अमेरिकी न्याय विभाग (Justice Department) ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू कर दी है। यह वही मामला है जिसमें पहले ट्रंप को सिविल कोर्ट ने यौन शोषण … Read more

ईरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर, युद्ध रोकने की कोशिशें तेज

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब कई देशों ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर टिकी है।