मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर प्रस्तावित नई मस्जिद का निर्माण 11 फरवरी से, सियासी हलचल तेज

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के नाम पर प्रस्तावित नई मस्जिद के निर्माण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुद्दा पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई हलचल पैदा करता नजर आ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर सुनवाई, ममता बनर्जी के मौजूद रहने की संभावना

फिलहाल ममता बनर्जी दिल्ली में हैं और उनकी सुरक्षा टीम ने सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से भी संपर्क किया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को ममता बनर्जी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक हुई थी, लेकिन वह बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई थीं।

बर्दवान में तृणमूल समर्थकों ने निकाला विरोध जुलूस, BJP और इलेक्शन कमीशन पर आरोप

BJP और इलेक्शन कमीशन का बुरा गठबंधन खत्म हो। SIR के नाम पर आम लोगों को परेशान करना बंद हो। इसके विरोध में बर्दवान शहर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से हज़ारों कार्यकर्ताओं और सपोर्टर्स के साथ जुलूस निकालकर BJP को मैसेज दिया।

SIR हियरिंग नोटिस मिलने पर विधायक बायरन विश्वास की नाराज़गी, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

विधायक को मिला SIR हियरिंग नोटिस

मुर्शिदाबाद में सागरदिघी विधायक बायरन विश्वास को SIR हियरिंग नोटिस मिलने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

मकर संक्रांति से पहले गंगासागर में सुकांत मजूमदार का स्नान, राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मकर संक्रांति के पावन स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। उससे पहले ही बुधवार को गंगासागर पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सागर के जल में पुण्य स्नान किया। कुल मिलाकर, मकर संक्रांति से ठीक पहले गंगासागर से राज्य सरकार के खिलाफ एक के बाद एक आरोप लगाकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।

BJP Rally: नदिया से गरजे दिलीप घोष बोले-2026 में सत्ता परिवर्तन तय

नदिया से बदलाव का संदेश

नदिया में हुई BJP Rally में भाजपा नेताओं ने तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और 2026 विधानसभा चुनाव में बदलाव का संकल्प दोहराया।

Mithun Rally: कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती की सभा पर सियासी घमासान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कूचबिहार में राजनीति गरमाई

कूचबिहार में मिथुन चक्रवर्ती रैली विवाद उस समय सामने आया, जब भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की प्रस्तावित जनसभा को पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। भाजपा ने आरोप लगाया कि पुलिस तृणमूल कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है। मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से जनसभा को अनुमति मिली। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है।

दक्षिण 24 परगना के मगराहाट में चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर को घेरा, गाड़ी पर हमले का आरोप

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार को चुनाव आयोग के विशेष रोल ऑब्ज़र्वर सी. मुरुगन उस समय भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए सी. मुरुगन ने पत्रकारों से साफ तौर पर कहा, “चुनाव आयोग की ओर से मुझे जिस काम के लिए भेजा गया है, मैं वही काम पूरा कर के लौटूंगा।”

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर कांकसा में तनाव, आंदोलन की चेतावनी, मौके पर पुलिस तैनात

प्रतिमा को लेकर राजनीतिक खींचतान

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा विवाद के कारण कांकसा के राजबांध इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रतिमा स्थापना को पुलिस ने जमीन विवाद के चलते रोका, जिसके बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया।

बंगाल में ‘बाबरी’ नाम पर सियासी संग्राम, मुर्शिदाबाद बना केंद्र

पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जुमे के दिन मुर्शिदाबाद एक बार फिर बंगाल की राजनीति का केंद्र बन गया। टीएमसी से निलंबित हुमायूं कबीर ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया है।