Home » राजनीति » ‘सोनिया-राहुल देश से माफी मांगें’, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का बड़ा हमला

‘सोनिया-राहुल देश से माफी मांगें’, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का बड़ा हमला

 Vande Mataram Row:

Vande Mataram Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान *वंदे मातरम का गायन बीच में रोके जाने* को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम को भुलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस नेताओं को माफ कर दे, तो यह उनकी मेहरबानी होगी।

Vande Mataram Row: ‘कांग्रेस मुख्यालय में हुआ बड़ा पाप’-

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम का गायन चल रहा था, लेकिन सोनिया गांधी ने इसे बीच में रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना लाइव टीवी पर पूरी दुनिया ने देखी। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस घटना को देख रही है और कांग्रेस नेताओं को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

Vande Mataram Row: कांग्रेस पर वंदे मातरम को भूलने का आरोप-

गृह मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर इसे फिर से सम्मान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘सोनिया गांधी को देश की जनता देख रही है’-

गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों में अगर थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें दोनों हाथ जोड़कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम जैसे राष्ट्रगीत का गायन अधूरा छोड़ने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट प्रतिमा का अनावरण-

चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्थान के 15 जिलों में करीब 5,755 करोड़ रुपये की लागत वाले 944 विकास कार्यों* का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया

यह भी पढ़े- ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस को घेरने में जुटी BJP, बिहार में नेताओं ने क्यों कहा- देश नहीं करेगा बर्दाश्त?