असम में हर जिले को मिलेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, लखीमपुर में जल्द उद्घाटन: सीएम सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के हर जिले में वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। लखीमपुर में तैयार हो रहा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जल्द उद्घाटन के लिए तैयार है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवा खिलाड़ियों को उनके घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी।