UP Police Bharti 2026: लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी बाहर हो सकते हैं उम्मीदवार, जानें जरूरी नियम

UP Police Bharti 2026:

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी कई अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UP Police Constable Result 2026 इसी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET-PST) के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Bharti 2026: फिजिकल टेस्ट से पहले पूरी करनी होगी लंबाई की शर्त-

लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा पास करनी होगी। इसमें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप की जांच की जाएगी। अगर उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

UP Police Bharti 2026: कैटेगरी के अनुसार तय है न्यूनतम लंबाई-

जनरल, OBC और SC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है।

ST वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी तय है। सीना बिना फुलाए 77 सेमी और फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए।

महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी निर्धारित है।

ST वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी रखी गई है।

रनिंग टेस्ट में भी पास करना होगा-

फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को दौड़ में भी सफलता हासिल करनी होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को सलाह-

जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है, उन्हें रिजल्ट के साथ-साथ फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। भर्ती के अगले चरण में लंबाई और दौड़ दोनों मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा

यह भी पढ़े- Bank of Baroda Data Leak: ग्राहकों का डेटा लीक होने से हड़कंप, बैंक ने कहा- आपका पैसा सुरक्षित

Bank of Baroda Data Leak: ग्राहकों का डेटा लीक होने से हड़कंप, बैंक ने कहा- आपका पैसा सुरक्षित

BOB Data leak

BOB Data leak: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों से जुड़ी निजी जानकारियों के कथित डेटा लीक की खबरों के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डार्क वेब पर बैंक के बड़े डेटा लीक का दावा किया जा रहा है, जिसमें ग्राहकों के लोन दस्तावेज, पहचान पत्र और अन्य निजी जानकारी शामिल होने की … Read more

Paytm Payments Bank News: हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, Paytm पेमेंट्स बैंक बंद करने की प्रक्रिया शुरू

 Paytm RBI News:

Paytm RBI News: Paytm को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने Paytm Payments Bank Limited (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि बैंकिंग नियमों के लगातार उल्लंघन के चलते पहले ही Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया जा चुका था। अब कोर्ट के आदेश के बाद बैंक को बंद करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Paytm RBI News: RBI ने लाइसेंस रद्द करने के बाद शुरू की थी कार्रवाई-

RBI के मुताबिक, Paytm Payments Bank पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनीज एक्ट, 2013 के तहत कार्रवाई की गई है। केंद्रीय बैंक ने अप्रैल 2026 में बैंक का लाइसेंस रद्द करते हुए कहा था कि PPBL लगातार नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसके कामकाज से जमाकर्ताओं के हित प्रभावित हो रहे थे।

Paytm RBI News: SBI के पूर्व अधिकारी बने ऑफिशियल लिक्विडेटर-

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm Payments Bank का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है। RBI ने बताया कि 8 जुलाई 2026 से लिक्विडेटर बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सभी शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब बैंक के संचालन और समापन से जुड़े सभी फैसले उनकी निगरानी में लिए जाएंगे।

लिक्विडेशन प्रक्रिया होगी शुरू-

कोर्ट के आदेश के बाद Paytm Payments Bank के लिए लिक्विडेशन यानी बैंक को आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। RBI ने कहा कि लिक्विडेटर को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत सभी अधिकार दिए गए हैं।

Paytm शेयर में दिखी तेजी-

वहीं, Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर ₹1,308 पर बंद हुआ, जिसमें 1.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹83,815 करोड़ रहा

यह भी पढ़े- Japan Earthquake: भूकंप के बाद शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Japan Earthquake: भूकंप के बाद शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

 Japan Earthquake:

Japan Earthquake: जापान में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मॉल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू कर दिया है। … Read more

Jammu Kashmir Mine Blast: उड़ी में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया

 Jammu Kashmir Mine Blast:

Jammu Kashmir Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में … Read more

लोकसभा में पेपर लीक बिल पर प्रियंका गांधी के बयान से हंगामा, सत्ता पक्ष ने लगाया चरित्र हनन का आरोप

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi: लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के एक बयान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन, पेपर लीक विवाद और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार की भूमिका पर … Read more

जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 इमारतों पर 3 अगस्त तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक

Jauhar University

Jauhar University: रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण से जुड़े मामले में मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर कोर्ट में होने वाली सुनवाई स्थगित हो गई। कोर्ट में कार्य स्थगित रहने के कारण मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 3 … Read more

IND vs SL Test Series: टेस्ट सीरीज से पहले होगा अभ्यास मैच, BCCI ने किया भारतीय टीम का चयन

IND vs SL:

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगे BCCI ने बताया कि इस सीरीज से पहले भारतीय टीम एक अभ्यास मैच में भी हिस्सा लेगी।

IND vs SL: भारतीय टीम खेलेगी चार दिन का अभ्यास मैच-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में चार दिन का अभ्यास मैच खेलेगी। यह अभ्यास मैच कोलंबो में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी।

IND vs SL: क्या बुमराह और सुदर्शन टीम में बना पाएंगे जगह-

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जाएगा या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों खिलाड़ी अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं। दोनों को सीरीज में हिस्सा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Centre of Excellence) से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना होगा।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन

श्रीलंकन टीम का अपडेट-

मेजबान श्रीलंका ने अभी तक टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में सभी की नजरें श्रीलंकाई चयनकर्ताओं पर हैं कि वे भारत के खिलाफ किस तरह के खिलाड़ियों को मौका देते हैं और किस संयोजन के साथ मैदान में उतरते हैं।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी का नए शिक्षा मंत्री पर हमला, बोले- बलात्कारियों का बचाव करने वाले को मंत्रालय देना शर्मनाक

राहुल गांधी का नए शिक्षा मंत्री पर हमला, बोले- बलात्कारियों का बचाव करने वाले को मंत्रालय देना शर्मनाक

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सदन में प्रह्लाद जोशी पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ। स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका गांधी के बयान के एक हिस्से को रिकॉर्ड … Read more

Paytm को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, PPBL को बंद करने का आदेश, लाइसेंस पहले ही रद्द

Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद (वाइंडिंग-अप) करने का आदेश दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को बताया कि बैंक का लाइसेंस लगातार नियामकीय उल्लंघनों के कारण पहले ही रद्द किया जा चुका था और अब यह आदेश बैंक को बंद करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण है। … Read more