गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा ‘संत रविदास नगर’

Yogi Adityanath:

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम एक बार फिर ‘संत रविदास नगर’ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने संत रविदास के नाम पर बने जिले का नाम बदलकर ऐतिहासिक भूल की थी, जिसे … Read more

रूस की वॉन्टेड लिस्ट में Telegram के फाउंडर पावेल डुरोव, आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप

Pavel Durov:

Pavel Durov: रूस ने मैसेजिंग ऐप Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने डुरोव पर आतंकवाद और चरमपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब रूस और टेलीग्राम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

Pavel Durov: आतंकवाद और साइबर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप-

रूसी सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने अपने बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में सक्रिय कई ऐसे चैनलों, चैट और बॉट्स को नहीं हटाया, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां, आतंकी संगठन और चरमपंथी समूह कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों, सामूहिक हमलों और साइबर धोखाधड़ी की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए कर रहे थे।

Pavel Durov: कौन हैं पावेल डुरोव-

41 वर्षीय पावेल डुरोव का जन्म रूस में हुआ था और उन्हें Telegram के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके पास वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और फ्रांस की नागरिकता है। हाल के वर्षों में उनका रूसी सरकार के साथ कई मुद्दों पर विवाद रहा है।

पहले भी लगा चुके हैं गंभीर आरोप-

डुरोव ने इसी साल दावा किया था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है। उनका आरोप था कि सरकार निजता (Privacy) और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Expression) को सीमित करने के लिए टेलीग्राम पर दबाव बना रही है और प्लेटफॉर्म तक पहुंच बाधित करने के लिए झूठे आधार तैयार किए जा रहे हैं।

दोषी साबित होने पर उम्रकैद तक की सजा संभव-

रूसी कानून के तहत यदि पावेल डुरोव पर लगाए गए आरोप अदालत में साबित हो जाते हैं, तो उन्हें उम्रकैद की सजा का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में डुरोव या टेलीग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है

यह भी पढ़े- अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, भोपाल में आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की ओर कूच की चेतावनी

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, 24 एजेंडों पर लगी मुहर; 22 हजार आंगनबाड़ी पदों पर होगी बहाली

Bihar News

Bihar News: बिहार में आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि, महिला एवं बाल विकास और खेलकूद को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों को मंजूरी दी गई। सरकार के इन निर्णयों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत … Read more

अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे किसान, भोपाल में आंदोलन ने पकड़ा जोर, सीएम हाउस की ओर कूच की चेतावनी

Bhopal Farmer Protest:

Bhopal Farmer Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसानों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल और राज्य सरकार के बीच समाधान तलाशने के लिए मंत्रालय में बैठक शुरू हुई। बैठक में सरकार की ओर … Read more

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट रिजल्ट जारी, जाने कैसे करे डाउनलोड

Rajasthan JET Result 2026:

Rajasthan JET Result 2026: राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET 2026) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बता दें कि राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की आधिकारिक वेबसाइट https://jetskrau2026.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी मदद से वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan JET Result 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी-

राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र अपनी रैंक के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर राजस्थान के विभिन्न संस्थानों में एग्रीकल्चर एवं एलाइड साइंस से जुड़े यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश ले सकेंगे।

Rajasthan JET Result 2026: ऑनलाइन लॉगिन के बाद देख सकेंगे रिजल्ट-

राजस्थान JET 2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले jetskrau2026.com पर जाएं। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज कर Sign In बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा, जहां से आप इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इन कोर्सों में मिलेगा दाखिला-

स्नातक (UG) प्रोग्राम: बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी, बीएससी (ऑनर्स) खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान, बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान, बीएफएससी (मत्स्य विज्ञान), बीटेक (डेयरी प्रौद्योगिकी) और बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी)।

स्नातकोत्तर (PG) प्रोग्राम: एमएससी कृषि, एमएससी बागवानी, एमएससी वानिकी तथा एमएससी सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान।

पीएचडी प्रोग्राम: पीएचडी कृषि, पीएचडी बागवानी तथा पीएचडी गृह विज्ञान/सामुदायिक विज्ञान विषयों में प्रवेश दिया जाएगा

यह भी पढ़े- Sheikh Hasina: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश लौटूंगी… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर तक बांग्लादेश वापसी की तैयारी

Written By – ANUSHKA PANDEY

एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, छात्रों पर कार्रवाई की जांच की मांग

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पारित होने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि संसद में उन्हें छात्रों से जुड़े मुद्दे पर अपनी बात पूरी रखने का अवसर नहीं दिया गया। राहुल गांधी … Read more

Sheikh Hasina: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश लौटूंगी… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर तक बांग्लादेश वापसी की तैयारी

Sheikh Hasina: मौत भी मंजूर, लेकिन अपने देश लौटूंगी... शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर तक बांग्लादेश वापसी की तैयारी

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने वतन लौटने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अगस्त 2024 में सत्ता से हटने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने कहा है कि वह इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं। उनका कहना है कि स्वदेश लौटने पर गिरफ्तारी, जेल … Read more

लोकसभा से पेपर लीक संशोधन विधेयक पास, वंदे मातरम् को भी कानूनी संरक्षण जानिए क्या है प्रावधान

Paper Leak Bill 2026:

लोकसभा ने पेपर लीक रोकने से जुड़े संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया है। नए कानून के तहत पेपर लीक के मामलों में अधिकतम 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं, राज्यसभा ने वंदे मातरम् को कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक भी पारित कर दिया, जिसके तहत राष्ट्रगीत का अपमान अब दंडनीय अपराध होगा।

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में परीक्षा कानून संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा की बारी

Lok Sabha

Lok Sabha: लोकसभा ने बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया, जिसके बाद सदन ने संशोधनों सहित बिल को मंजूरी दे दी। अब यह विधेयक आगे की … Read more

शिक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम खबर, BPSC ने जारी किए 32,388 पद

 BPSC TRE 4 Recruitment 2026:

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के X (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, TRE 4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: किस कक्षा के लिए कितने पद-

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे अधिक 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती अलग-अलग विषयों और श्रेणियों के अनुसार की जाएगी।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: दो चरणों में होगी परीक्षा-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा। BPSC पहली बार यह व्यवस्था लागू कर रहा है। इससे पहले TRE 1, TRE 2 और TRE 3 की परीक्षाएं एक ही चरण में आयोजित की गई थीं।

कब होगी परीक्षा-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद नवंबर 2026 में परिणाम (Result) घोषित किए जाने की संभावना है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के फायदे-

शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE) पास करने के बाद उम्मीदवारों को सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे।

बेहतर वेतन और भत्ते-

चयनित शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाता है। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे कुल मासिक आय बढ़ जाती है।

हर साल वेतन में बढ़ोतरी-

सरकारी नियमों के तहत शिक्षकों के मूल वेतन में प्रतिवर्ष निर्धारित वार्षिक वृद्धि (Annual Increment) का लाभ मिलता है, जिससे समय के साथ आय में इजाफा होता है।

पेंशन और भविष्य की सुरक्षा-

सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन का लाभ मिलता है, जिससे भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहता है।

स्थायी सरकारी नौकरी-

BPSC TRE के माध्यम से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में स्थायी नौकरी मिलती है। यह नौकरी सुरक्षा, नियमित वेतन और लंबी अवधि के करियर का भरोसा देती है।

छुट्टियों की सुविधा-

शिक्षकों को मेडिकल अवकाश के अलावा गर्मी और सर्दी की छुट्टियों सहित अन्य सरकारी अवकाश का भी लाभ मिलता है।

प्रमोशन के अवसर-

अनुभव और विभागीय नियमों के आधार पर शिक्षकों को आगे चलकर हेडमास्टर, प्राचार्य (प्रिंसिपल) और अन्य प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति का अवसर भी मिलता है

यह भी पढ़े- गौतमबुद्ध नगर में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 3000 कैमरों और ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी

Written By – ANUSHKA PANDEY