FCRA Bill पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना का बड़ा संदेश, बोली- हर बात का विरोध नहीं करते

 FCRA Bill 2026:

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग से जुड़े FCRA Amendment Bill 2026 को लेकर विपक्षी खेमे की शिवसेना (UBT) ने केंद्र की मोदी सरकार के सामने अपना रुख साफ किया है। पार्टी ने कहा है कि वह हर मुद्दे पर सरकार का विरोध नहीं करती। अगर FCRA संशोधन विधेयक देशहित में है और इसमें कुछ गलत … Read more

हैम्पशायर के इस दिग्गज ने मारे छह गेंदों पर छह छक्के, टीम को दिलाई विशाल रनों से जीत

Toby Albert Six Sixes:

Toby Albert Six Sixes: कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। क्रिकेट की दुनिया में कई नए रिकॉर्ड बनते हैं, तो कई रिकॉर्ड टूटते हैं। क्रिकेट की दुनिया में 6 गेंदों पर छह छक्के मारने का रिकॉर्ड कई बल्लेबाजों ने अपने नाम किया है और अब इस सूची में हैम्पशायर टीम के टोबी अल्बर्ट ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। मेट्रो बैंक वन डे कप 2026 में हैम्पशायर और ससेक्स के बीच खेले गए मुकाबले में टोबी अल्बर्ट ने यह कारनामा किया है।

Toby Albert Six Sixes: टोबी अल्बर्ट ने खेली अहम पारी-

383 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ससेक्स टीम के खिलाफ हैम्पशायर की जीत में टोबी अल्बर्ट ने अहम भूमिका निभाई। 235.48 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टोबी अल्बर्ट ने 86 रनों की पारी खेली। इस पारी में टोबी अल्बर्ट ने आठ करारे छक्के मारे हैं। इस पारी की खास बात यह है कि इन आठ छक्कों में से टोबी अल्बर्ट ने लगातार छह छक्के मारे हैं। उन्होंने यह कारनामा दो अलग-अलग ओवरों में किया है। पहले एक ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए और फिर अगले ओवर की पहली चार गेंदों को भी हवाई यात्रा कराकर लगातार छह छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Toby Albert Six Sixes: चार्ली टीयर ने खेली शतकीय पारी-

383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ससेक्स टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ससेक्स के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो चार्ली टीयर ही एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक लगाया है। 118.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चार्ली ने 111 रन बनाए। उनकी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और दो आतिशी छक्के लगाए

हैम्पशायर और ससेक्स के प्रमुख खिलाड़ी-

हैम्पशायर के प्रमुख खिलाड़ी-

अली ऑर
बेन मेयस
टोबी अल्बर्ट
एडी जैक
जेक लीमैन

ससेक्स के प्रमुख खिलाड़ी-

चार्ली टीयर
जैक लीनिंग
ओली किर्टली
डैन इब्राहिम
टॉम हेन्स
ओली कार्टर

यह भी पढ़े- कांवड़ यात्रा में दिखी Gen-Z की क्रिएटिविटी, 25 लाख तक खर्च कर युवाओं ने सजाईं अनोखी कांवड़

कांवड़ यात्रा में दिखी Gen-Z की क्रिएटिविटी, 25 लाख तक खर्च कर युवाओं ने सजाईं अनोखी कांवड़

Gen-Z Kanwar

Gen-Z Kanwar: कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के साथ सड़कों पर आस्था, संस्कृति और रचनात्मकता के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बार कांवड़ यात्रा में सबसे खास आकर्षण Gen-Z युवाओं की क्रिएटिविटी बनी … Read more

रांची में JPSC-JSSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, विधानसभा घेराव पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी,

JPSC-JSSC Protest

JPSC-JSSC Protest: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार को प्रदर्शन उग्र हो गया। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में हजारों छात्र विधानसभा की ओर बढ़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले भी … Read more

UPSC Mains Admit Card जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card 2026:

UPSC Mains Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission), (UPSC) परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आए हैं। बता दें कि UPSC की मुख्य परीक्षा (UPSC MAINS 2026) देशभर के निर्धारित केंद्रों पर 21 अगस्त से शुरू हो जाएगी। Mains Exam में क्वालीफाई करने वाले 13,343 परीक्षार्थी, जो Admit Card (प्रवेश पत्र) का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्म हो जाएगा। सूत्र के अनुसार (UPSC Mains Exam) के लिए (Admit Card) एडमिट कार्ड 12 अगस्त से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

UPSC Mains Admit Card 2026: ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा प्रवेश पत्र-

यूपीएससी मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले 13,343 कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र (Admit Card) ऑनलाइन माध्यम से मिलेगा। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. यूपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होमपेज पर “Civil Services Mains Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करनी होगी।

UPSC Mains Admit Card 2026: एग्जाम शेड्यूल का रखें ध्यान-

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मुख्य परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 29 एवं 30 अगस्त को करवाया जाएगा।

पूरा शेड्यूल निम्नलिखित इस प्रकार है-

1 अगस्त 2026: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)

22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (General Studies-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (General Studies-II)

23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (General Studies-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (General Studies-IV)

29 अगस्त 2026: पेपर A Indian Language (असमिया/बंगाली/बोडो/डोगरी/गुजराती/हिन्दी/कन्नड़/कश्मीरी/कोंकणी/मैथिली/मलयालम/मणिपुरी/मराठी/नेपाली/उड़िया/पंजाबी/संस्कृत/संथाली (देवनागरी/ओलचिकी लिपि)/सिंधी (देवनागरी/अरबी लिपि)/तमिल/तेलुगु/उर्दू) (केवल सुबह की शिफ्ट में)

30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर VI, Optional Subject-Paper-1

30 अगस्त 2026: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, Optional Subject-Paper-2

उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें विशेष ध्यान-

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण की समय सीमा सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 तक है। वहीं इस परीक्षा के दूसरे चरण की समय सीमा दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कास्ट सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि को साथ ले जाएँ, क्योंकि इन दस्तावेजों के आधार पर वेरिफिकेशन होगा, और तभी Admit Card (प्रवेश पत्र) मिलेगा

यह भी पढ़े- दिल्ली विधानसभा में साइकिल घोटाले पर हंगामा, AAP के 6 विधायक मार्शल आउट

दिल्ली विधानसभा में साइकिल घोटाले पर हंगामा, AAP के 6 विधायक मार्शल आउट

Delhi News:

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन साइकिल खरीद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच जमकर टकराव देखने को मिला। 10 अगस्त को AAP के छह विधायक छात्राओं को बांटे जाने वाली साइकिलों की खरीद में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करने सदन पहुंचे। विधायकों … Read more

प्रेरणा विमर्श-2026 के पोस्टर का विमोचन, 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बनाई योजना

 Prerna Vimarsh 2026:

Prerna Vimarsh 2026: समाज, मीडिया, राष्ट्र और समकालीन विषयों पर सकारात्मक संवाद के मंच ‘प्रेरणा विमर्श’ के आगामी आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ की केंद्रीय भावना के साथ प्रेरणा विमर्श-2026 का आयोजन 19 और 20 सितंबर 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा परिसर में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में त्रि-सत्रीय योजना बैठक आयोजित की गई। इसमें 150 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया और विभिन्न सत्रों व व्यवस्थाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

Prerna Vimarsh 2026: 19 सितंबर को ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन’ कार्यक्रम-

आयोजन के पहले दिन यानी 19 सितंबर को करीब 1,000 मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नारी शक्ति, सम्मान और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद होगा।

Prerna Vimarsh 2026: 20 सितंबर को दो प्रमुख विचार-सत्र-

20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो समानांतर विचार-सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें युवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न समकालीन मुद्दों पर चर्चा होगी।

‘युवा सोच, नया भारत’ में AI और तकनीक पर चर्चा-

पहले सत्र का विषय ‘युवा सोच, नया भारत’ रखा गया है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), तकनीक, डिजिटल मीडिया, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया, उद्यमिता, कौशल विकास और विकसित भारत जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ में महिला नेतृत्व पर मंथन-

दूसरे सत्र का विषय ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ होगा। इसमें नारी नेतृत्व, शिक्षा, शोध, विज्ञान, मीडिया, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

20 सितंबर को होगा सामूहिक समापन समारोह-

दोनों विचार-सत्रों के बाद 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक सामूहिक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दोनों विचार-सत्रों में सामने आए प्रमुख निष्कर्ष भी साझा किए जाएंगे।

तीन सत्रों में बनी आयोजन की कार्ययोजना-

योजना बैठक के पहले सत्र में निर्धारित सत्र संयोजकों ने अपनी सहयोगी टीम, सह-संयोजकों, आयाम संयोजकों और टोली सदस्यों का परिचय कराया। साथ ही पंजीकरण और सहभागिता की समीक्षा की गई। दूसरे सत्र में विभिन्न टोलियों ने अलग-अलग बैठक कर जनसंपर्क, पंजीकरण, प्रचार-प्रसार, मीडिया, डिजिटल प्रचार, अतिथि समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार की।

तीसरे सत्र की शुरुआत ‘प्रेरणा विमर्श’ की वर्ष 2020 से अब तक की यात्रा की वीडियो झलकियों के साथ हुई। इसके बाद प्रेरणा मीडिया शोध संस्थान न्यास की अध्यक्षा प्रीति दादू, ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के अध्यक्ष डॉ. अनिल त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

समयबद्ध तैयारी और सामाजिक सहभागिता पर जोर-

बैठक में आयोजन की सफलता के लिए समयबद्ध कार्ययोजना, संगठनात्मक समन्वय और व्यापक सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। बैठक में संचालन टोली सहित विभिन्न सत्रों और आयामों से जुड़े 150 से अधिक टोली सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के संयोजक श्यामा किशोर सहाय और सचिव मोनिका चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

सकारात्मक संवाद और राष्ट्र निर्माण है उद्देश्य-

आयोजन समिति के अनुसार, ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ का उद्देश्य नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान और राष्ट्र उत्कर्ष की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण की दिशा को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा

यह भी पढ़े- यूपी में छह चरणों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

रूस के 1,100 KM अंदर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 13 की मौत

Ukraine Drone Strike:

Ukraine Drone Strike: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यूक्रेन ने रूस के तातारस्तान इलाके में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 39 लोग घायल हुए … Read more

यूपी में छह चरणों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

मुख्य सचिव एसपी गोयल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के छह जिलों में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों को लेकर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सोमवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर … Read more

कल का मौसम: दिल्ली-UP में येलो अलर्ट, MP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश

Tomorrow's Weather:

Tomorrow’s Weather: देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों … Read more