2027 चुनाव से पहले बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला बोले- ‘सपा के कंधे पर सवार होकर ही जीत सकती है कांग्रेस’

बृजभूषण सिंह का राहुल गांधी पर हमला

UP Election 2027: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की कोई स्वतंत्र राजनीतिक हैसियत नहीं है और वह समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके ही चुनावी फायदा उठा सकती है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े सवाल … Read more

सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच हुई लड़ाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DPL 2026:

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह लीग अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि टीमों के बीच मतभेद के कारण काफी चर्चा में है। हाल ही के मैच में डिब्रूगढ़ वॉरियर्स और जोरहाट स्टैलियंस के बीच भी नोकझोंक हुई थी। अब इसका हूबहू नजारा सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच देखने को मिला। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल और आउटर दिल्ली वॉरियर्स से खेल रहे प्रियांश आर्य की टीमों के बीच मैच खत्म होने के बाद बवाल खड़ा हो गया।

DPL 2026: दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई-

भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले यश धुल और पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी प्रियांश आर्य के बीच सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के मुकाबले के बाद भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई के बाद इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाड़ी और स्टाफ भीड़ में एक खिलाड़ी को समझा रहे हैं, जिन्हें यश धुल बताया जा रहा है। वहीं, प्रियांश की टीम के खिलाड़ी उन्हें अलग ले जाकर शांत होने के लिए समझ रहे हैं।

DPL 2026: दोनों टीमों का वायरल वीडियो-

मैच का सारांश-

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे। जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम लाख कोशिशों के बाद भी 17.2 ओवरों में 191 रन तक ही पहुंच सकी और ढेर हो गई।

यह भी पढ़े- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरिद्वार से असम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

CM योगी बोले- ‘युवाओं में देश को बदलने की ताकत…’

CM योगी

UP News: काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। … Read more

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरिद्वार से असम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

सावन के दूसरे सोमवार पर हरिद्वार, देवघर और असम के नागांव में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कई श्रद्धालु दूर-दराज से यात्रा कर मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

पाकिस्तान से पंजाब आ रहे हथियार और ड्रग्स? राज्यसभा में तरुण चुघ ने उठाया बड़ा मुद्दा

Punjab News: राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष की नारेबाजी के बीच कार्यवाही कुछ देर बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में बढ़ते नशे और अपराध का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान से ड्रोन के … Read more

TMC के बागियों का BJP से भी मोहभंग? युसुफ पठान समेत 3 सांसदों ने बनाई दूरी, जानिए वजह

Yusuf Pathan News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद पार्टी से बगावत कर अलग गुट बनाने वाले सांसदों में भी अब मतभेद उभरते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और बहरामपुर से सांसद युसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसद भाजपा से बढ़ती नजदीकी को लेकर असहज बताए जा रहे हैं। … Read more

JPSC परीक्षा में धांधली की जांच में ED की एंट्री, आरोपियों के पैसों और कमाई के स्रोत की होगी जांच

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी, ED करेगी जांच

JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में कथित धांधली की जांच अब ED करेगी। एजेंसी ने ECIR दर्ज कर आरोपियों के पैसों और आय के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। मामले में JPSC के तीन सदस्यों और चेयरमैन के इस्तीफे भी चर्चा में हैं।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर सरफराज ने शेयर किया फिटनेस पोस्ट

Sarfaraz Fitness Post:

Sarfaraz Fitness Post: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया की वजह से आजकल काफी चर्चा का विषय बन गई है। साई सुदर्शन की जगह टीम में सरफराज खान को शामिल किया गया है। सरफराज खान वर्ष 2024 से टीम इंडिया से बाहर थे। अपनी वापसी के जश्न पर सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है।

Sarfaraz Fitness Post: फिटनेस की वजह से हुई टीम में वापसी-

सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर थे। वर्ष 2024 में उन्होंने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था। टीम में वापसी न होने पर सरफराज ने हार नहीं मानी। नौशाद खान, जो सरफराज के पिता और उनके कोच हैं, उन्होंने सरफराज की फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया। सरफराज की फिटनेस लंबे समय से एक चर्चा का विषय बनी हुई थी, लेकिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देकर उन्होंने सभी के मुंह पर ताले लगा दिए।

Sarfaraz Fitness Post:  सरफराज़ की इंस्टाग्राम वायरल फिटनेस पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

सरफराज की वायरल फिटनेस पोस्ट ने जीता सभी का दिल-

सरफराज खान ने टीम में वापसी होने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। पोस्ट में वह भारतीय टीम की जर्सी पहने काफी फिट लग रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लुक को हासिल करने में सरफराज खान ने 17 किलो वजन घटाया है। सरफराज की इंस्टाग्राम पोस्ट से यह साफ पता चलता है कि वे वापसी पर कितना खुश हैं।

यह भी पढ़े- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील से पीछे हट सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं बड़ी शर्तें

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील से पीछे हट सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं बड़ी शर्तें

परमाणु समझौते से आगे बढ़े ट्रंप, होर्मुज़ पर जोर

ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव खत्म करने के लिए ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने को प्राथमिकता दे सकते हैं। ईरान ने इसके बदले प्रतिबंध हटाने, अमेरिकी सैनिकों की वापसी, आर्थिक मुआवजे और संपत्तियां जारी करने समेत कई मांगें रखी हैं।

मीराबाई चानू की आंखों में आंसू देख भावुक हुए PM मोदी, बोले- ‘हर बूंद में गोल्ड मेडल दिख रहा था’

PM Modi on Mirabai: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के प्रदर्शन की … Read more