गर्भावस्था में थकान और चक्कर को न करें नजरअंदाज, एनीमिया से मां और शिशु को हो सकता है खतरा

Pregnancy Anemia:

Pregnancy Anemia: गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान आयरन की जरूरत बढ़ जाती है और इसकी कमी होने पर एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो सकती है। ऐसे में लगातार थकान, कमजोरी और चक्कर जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Pregnancy Anemia: गर्भावस्था में क्यों बढ़ जाती है आयरन की जरूरत-

गर्भावस्था के दौरान शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ती है। शरीर को शिशु तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अधिक लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करना पड़ता है। इसके लिए आयरन की जरूरत बढ़ जाती है। डॉ. माला श्रीवास्तव, गाइनोकोलॉजिस्ट, सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के अनुसार, अगर शरीर में पर्याप्त आयरन का भंडार नहीं है, तो गर्भावस्था के दौरान आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। गंभीर स्थिति में इसका असर मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

Pregnancy Anemia: किशोरावस्था से ही रखें एनीमिया से बचाव का ध्यान-

किशोर उम्र की लड़कियों में मासिक धर्म और पोषण की कमी जैसे कारणों से एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में खून की कमी का असर उनके शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास पर भी पड़ सकता है। आगे चलकर एनीमिया स्वस्थ गर्भावस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है। एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के तहत 10 से 19 वर्ष की लड़कियों और किशोरियों के लिए सप्ताह में एक बार आयरन और फोलिक एसिड की गोली लेने की सिफारिश की गई है।

गर्भावस्था में एनीमिया के लक्षण-

गर्भावस्था के दौरान नीचे दिए गए लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है:

– अत्यधिक थकान
– कमजोरी
– चक्कर आना
– त्वचा का रंग पीला या हल्का पड़ना
– सांस लेने में परेशानी
– दिल की धड़कन तेज होना
– कम रक्तचाप
– ध्यान केंद्रित करने में परेशानी

एनीमिया से बचाव के लिए क्या करें-

आयरन की कमी से बचने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार आयरन युक्त सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।

– आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
– मांस, मछली, अनाज, गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां, सूखे बीन्स और मटर का सेवन करें।
– पौधों से मिलने वाले आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ लें, जैसे संतरा, टमाटर और स्ट्रॉबेरी।
– आयरन सप्लीमेंट लेते समय कैल्शियम सप्लीमेंट के सेवन को लेकर डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि कैल्शियम आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।
– घर पर खाना तैयार करें। लोहे के बर्तनों में खाना पकाना भी आहार में आयरन की मात्रा बढ़ाने का एक विकल्प हो सकता है।

डॉक्टर से जांच कराना जरूरी-

गर्भावस्था में एनीमिया का पता लगाने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और हीमोग्लोबिन की जांच महत्वपूर्ण है। थकान, चक्कर या कमजोरी जैसे लक्षण लगातार बने रहें तो खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें।

यह भी पढ़े- RPSC ने जारी किया प्राध्यापक एवं कोच स्कूल परीक्षा का परिणाम, इस स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

RPSC ने जारी किया प्राध्यापक एवं कोच स्कूल परीक्षा का परिणाम, इस स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

RPSC School Lecturer Result:

RPSC School Lecturer Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्राध्यापक एवं कोच स्कूल परीक्षा (School Lecturer Exam 2025) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन परीक्षार्थियों ने RPSC School Lecturer परीक्षा में भाग लिया था, वे RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। RPSC ने वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट PDF का लिंक उपलब्ध करवा दिया है, जिस पर क्लिक करके जांच कर सकते हैं।

RPSC School Lecturer Result: कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट-

राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने राजस्थान प्राध्यापक एवं कोच स्कूल शिक्षा (School Lecturer Exam) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को RPSC ग्रेड 1 टीचर भर्ती रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

अब नए पेज पर आपको जिस विषय की लिस्ट चेक करनी है, उसके PDF लिंक पर क्लिक करें।

अब स्क्रीन पर लिस्ट ओपन हो जाएगी, जिसमें आप रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

RPSC School Lecturer Result: सफल उम्मीदवारों के साथ डिस्क्वालीफाई अभ्यर्थियों की सूची भी जारी-

RPSC ने इंग्लिश और कॉमर्स विषय के नतीजों के साथ सफल अभ्यर्थियों के अलावा डिस्क्वालीफाई किए गए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। इंग्लिश विषय में कुल 517 और कॉमर्स विषय में 323 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, इंग्लिश विषय के 93 और कॉमर्स विषय के 105 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। आयोग ने डिस्क्वालीफाई किए गए उम्मीदवारों की रोल नंबर के अनुसार सूची भी उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करके पता कर सकते हैं कि उनका नाम डिस्क्वालीफाइड उम्मीदवारों में शामिल है या नहीं।

यह भी पढ़े- यह 10 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान खेलेगा वर्ल्ड कप 2027, विंडीज पर क्वालीफिकेशन राउंड खेलने का मंडरा रहा खतरा

यह 10 टीमें हुईं कंफर्म, अफगानिस्तान खेलेगा वर्ल्ड कप 2027, विंडीज पर क्वालीफिकेशन राउंड खेलने का मंडरा रहा खतरा

ICC World Cup 2027:

ICC World Cup 2027: आईसीसी विश्व कप 2027 कुछ ही महीनों बाद हर घर में देखने को मिलेगा। आए दिन हमें आईसीसी विश्व कप 2027 को लेकर नए अपडेट्स मिल रहे हैं। अपडेटेड जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड सीरीज के परिणाम के बाद अब आईसीसी विश्व कप 2027 में 10 टीमें खेलेंगी, जिन्होंने क्वालीफिकेशन पूरा कर लिया है। आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराने के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान आईसीसी वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेगा।

ICC World Cup 2027: वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालीफिकेशन राउंड-

दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पिछले कई वर्षों से आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाई है। वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी आईसीसी खिताब साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 में जीता था। इसके बाद यह टीम 10 सालों से आईसीसी के किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जगह नहीं बना पाई है। इस बार भी अफगानिस्तान की जीत के बाद विंडीज पर क्वालीफिकेशन राउंड खेलने का खतरा मंडरा रहा है।

ICC World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2023 में मचाया था इस टीम ने कहर-

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 हमेशा सभी को याद रहेगा। इस वर्ल्ड कप में दर्शकों को सब कुछ देखने को मिला। यह वर्ल्ड कप खेल, सस्पेंस, इमोशन और मोटिवेशन से भरपूर था। सभी भारतीय फैंस को झटका तब लगा, जब भारतीय टीम 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में हार गई। इसके अलावा, एक ऐसी टीम भी थी, जिसने इस वर्ल्ड कप में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्व चैंपियन रह चुकी टीमों को धूल चटाई। यह टीम और कोई नहीं, बल्कि आने वाले समय में आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का दम रखने वाली अफगानिस्तान टीम है। अफगानिस्तान के प्रदर्शन ने वर्ल्ड कप 2023 को काफी रोमांचक बनाया था और अब वह जल्द ही इसी अंदाज में आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में उतरती नजर आएगी।

ये 10 टीमें भिड़ेंगी आईसीसी विश्व कप 2027 में-

आयरलैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप 2027 की टीम सूची में अपना नाम शामिल कर लिया है। अफगानिस्तान को मिलाकर कुल 10 टीमें आईसीसी विश्व कप 2027 में एक-दूसरे का सामना करेंगी। सूची के अनुसार, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे आईसीसी विश्व कप 2027 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

यह भी पढ़े- फर्जी वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र को नोटिस

फर्जी वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र को नोटिस

Supreme Court

Supreme Court: देश में कथित फर्जी वकीलों की बढ़ती संख्या और वकालत के पेशे के दुरुपयोग के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। मंगलवार को चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने फर्जी वकीलों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार … Read more

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को फांसी की सजा, भाई माहेर भी दोषी

Bashar al-Assad Death:

Bashar al-Assad Death: सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को मौत की सजा सुनाई। दोनों को सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान गंभीर अपराधों के मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत ने यह फैसला दोनों की गैरमौजूदगी में सुनाया, क्योंकि वे दिसंबर 2024 में … Read more

माता-पिता के सामने 21 माह की मासूम की मौत, कफन में लिपटा शव गोद में लेकर लौटे पिता

Dewas Infant Death:

Dewas Infant Death: मध्यप्रदेश के देवास जिले के गुनाई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 21 माह की मासूम कनक की माता-पिता के सामने अचानक मौत हो गई। बच्ची अपनी पांच साल की बहन श्रद्धा के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक जोर से चीखी और रोने … Read more

वाराणसी एयरपोर्ट पर पलटा डंपर, इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

Varanasi Airport

Varanasi Airport: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर मंगलवार को रनवे के पास डंपर पलटने से विमान संचालन प्रभावित हो गया। दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E5025 लैंडिंग के करीब थी, लेकिन रनवे की स्थिति को देखते हुए पायलट ने टच एंड गो किया और विमान को दोबारा हवा में उठाया … Read more

UP Election 2027: 2027 में यूपी की सत्ता पर किसका होगा कब्जा? बाबा योगी लगाएंगे जीत की हैट्रिक या अखिलेश यादव करेंगे सत्ता में वापसी,

UP Election 2027: 2027 में यूपी की सत्ता पर किसका होगा कब्जा? बाबा योगी लगाएंगे जीत की हैट्रिक या अखिलेश यादव करेंगे सत्ता में वापसी,

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों की रफ्तार बढ़ा दी है। एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव … Read more

15 अगस्त पर हर घर तिरंगा फहराने की PM मोदी की अपील, बोले- हर मन तिरंगा

PM Modi

PM Modi: स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 15 अगस्त को पूरे गर्व और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और विकसित भारत के निर्माण का … Read more

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, 12 जिलों के 21,850 से ज्यादा शिक्षक होंगे प्रशिक्षित

Punjab Anti-Drug Campaign:

Punjab Anti-Drug Campaign: पंजाब सरकार ने नशे के दुरुपयोग के खिलाफ अपनी मुहिम को मजबूत करने और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने प्रमुख अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत 12 जिलों में शिक्षकों के लिए जागरूकता और क्षमता विकास … Read more