बंगाल में CJP वॉलंटियर के पिता की मौत, बीजेपी पर आरोप; शुभेंदु अधिकारी ने किया खारिज

CJP Volunteer Father Death:

CJP Volunteer Father Death: पश्चिम बंगाल में CJP वॉलंटियर शेक अब्दुल हफीज के पिता की हमले के बाद मौत हो गई। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस घटना के लिए बीजेपी पर आरोप लगाया है। हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले में कानून के मुताबिक सख्त … Read more

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर घमासान, रिजिजू ने बताया PM मोदी का इशारा किन लोगों की ओर

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। विपक्ष की आलोचना के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी नेताओं को ‘दिमागी नक्सल’ नहीं कहा। रिजिजू ने सोशल मीडिया … Read more

बिहार में पेपर लीक को लेकर तेजस्वी का सरकार पर हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च

Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: बिहार में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बिहार को “पेपर लीक की राजधानी” बताया है। उन्होंने परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों … Read more

सुखबीर बादल अस्पताल से डिस्चार्ज, हरसिमरत ने NIA जांच की मांग उठाई

Sukhbir Badal

Sukhbir Badal: शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे में हुए हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनकी पत्नी और शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने … Read more

मुंबई में नौसैनिक समेत 4 की मौत, 2 महीने के बच्चे को भी जहर

Mumbai Navy Family Deaths:

Mumbai Navy Family Deaths: मुंबई के नेवी नगर इलाके में एक नौसैनिक समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में नौसैनिक की पत्नी और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि उनकी पत्नी और … Read more

चंबल में 150 कांवड़ियों से भरा स्टीमर का इंजन हुआ फैल, मची चीख-पुकार

Chambal Steamer: चंबल में कांवड़ियों से भरा स्टीमर हुआ खराब

Chambal Steamer: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार सुबह उफनती चंबल नदी में बड़ा हादसा टल गया। करीब 150 यात्रियों और 50 बाइकों से भरा स्टीमर बीच नदी में अचानक बंद हो गया। दोनों इंजन फेल होने के बाद स्टीमर तेज बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर तक बहता रहा। सवार श्रद्धालुओं और कांवड़ियों … Read more

रसोई गैस की सप्लाई नहीं रुकेगी, 21 कंपनियों को मिला LPG प्रोडक्शन टारगेट

LPG SUPPLY: गैस सप्लाई नहीं रुकेगी, कंपनियों को मिला टारगेट

LPG SUPPLY: वैश्विक संकट और आयात में संभावित बाधाओं के बीच देश में रसोई गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एलपीजी उत्पादन को लेकर नई व्यवस्था तैयार की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए रोजाना 63,810 टन एलपीजी उत्पादन का लक्ष्य तय किया … Read more

रेलवे स्टेशनों के पानी में मिला E. Coli, CAG रिपोर्ट ने खोली पोल

Railway Water CAG Report:

Railway Water CAG Report: देशभर में रोजाना करोड़ों यात्री रेलवे से सफर करते हैं। लेकिन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और स्वच्छता की व्यवस्था को लेकर CAG की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रमुख स्टेशनों के वाटर कूलर और नलों के पानी में E. … Read more

दिल्ली में पानी के बिल पर 100% छूट, सरकार ने बढ़ाई योजना की समयसीमा

Delhi Water Bill Waiver 2026:

Delhi Water Bill Waiver 2026: दिल्लीवासियों के लिए पानी के बिल से जुड़ी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पर 100 प्रतिशत छूट देने वाली योजना की अवधि बढ़ा दी है। अब बकाया पानी के बिल वाले उपभोक्ता इस योजना का लाभ “31 मार्च 2027” तक उठा सकेंगे।

Delhi Water Bill Waiver 2026: लाखों लोगों को मिलेगा फायदा-

दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पानी के बिल लंबे समय से बकाया हैं। समय पर बिल जमा नहीं करने के कारण उन पर लेट पेमेंट सरचार्ज और अतिरिक्त शुल्क का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए LPSC छूट योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को लेट पेमेंट सरचार्ज पर “100 प्रतिशत तक की छूट” मिल सकती है।

Delhi Water Bill Waiver 2026: पहले भी लागू हो चुकी है योजना-

दिल्ली में यह योजना पहले भी लागू की गई थी, लेकिन कई उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पाए। अब सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया है। जिन लोगों ने पहले योजना का फायदा नहीं उठाया, वे निर्धारित अवधि के भीतर बकाया पानी का बिल जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी जानकारी-

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए योजना की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अगर उनका पानी का बिल बकाया है तो उसे और बढ़ने न दें।

31 मार्च 2027 तक मिलेगा मौका-

सरकार के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं के पास बकाया पानी का बिल चुकाने के लिए लंबा समय है। 31 मार्च 2027 तक योजना का लाभ उठाकर पात्र उपभोक्ता लेट पेमेंट सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस को घेरने में जुटी BJP, बिहार में नेताओं ने क्यों कहा- देश नहीं करेगा बर्दाश्त?

‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, चिदंबरम को घेरा

P Chidambaram: नक्सल वाले बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला

P Chidambaram: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। चिदंबरम ने कहा था कि उन्हें उन लोगों में शामिल होने पर गर्व है, जिन्हें ‘दिमागी नक्सली’ कहा जाता है। इसके बाद … Read more