BRICS खत्म, चीन की बारी… मोदी ने समापन भाषण में क्यों किया जिनपिंग के देश का जिक्र? ‘ठोस नतीजों’ पर दिया बड़ा संदेश

BRICS Summit Closing Ceremony: भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में समापन हो गया। दो दिन तक चले इस सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समापन संबोधन में सदस्य देशों के नेताओं और उनकी टीमों का आभार जताया। साथ ही उन्होंने BRICS … Read more

मथुरा में किसकी सरकार चाहती है जनता? 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार के काम पर क्या बोले लोग

योगी सरकार के काम पर मथुरा की जनता की राय

मथुरा में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग में लोगों ने योगी सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। कई लोगों ने बिजली, सड़क, नाली और सरकारी योजनाओं में सुधार का दावा करते हुए बीजेपी के समर्थन की बात कही। महंगाई और स्थानीय राजनीति पर भी सवाल पूछे गए।

क्या भारत ले पाएगा 2024 का बदला या श्रीलंका दोहराएगा इतिहास-

IND W vs SL W:

IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच T20 एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। वनडे व T20 के एशिया कप को मिलाकर भारतीय महिला टीम के पास 7 खिताब हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारतीय महिला टीम श्रीलंका के विरुद्ध आठवीं किताब को जीतकर 2024 में मिली हार का बदला ले पाएगी या श्रीलंका एक बार फिर भारत को मात देकर इतिहास दोहराएगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यह फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

IND W vs SL W: क्या श्रीलंका कर पाएगा अपने टाइटल को डिफेंड-

2024 एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार यह खिताब जीता था। उसके फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तानी चामारी अटापट्टू ने की थी और भारतीय महिला टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर ने किया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या चामारी अटापट्टू के नेतृत्व में श्रीलंकाई महिला टीम एक बार फिर भारत को फाइनल में हराकर इतिहास दोहराएगी या हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम 2024 एशिया कप में मिली हार का बदला लेगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। दोनों देशों के दर्शक इस मुकाबले के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

IND W vs SL W: 8:00 बजे से शुरू होगा लाइव एक्शन-

 पिच रिपोर्ट-

वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए काफी अनुकूल है। ये एक लो-स्कोरिंग वेन्यू है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो स्कोरिंग ग्राउंड होने के बावजूद भारत ने ही इस वेन्यू में दो बार 150 का आंकड़ा छुआ है।

भारतीय टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, रिचा घोष, जी कमालिनी, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

श्रीलंका टीम-

चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति।

यह भी पढ़े- दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच मोदी का बड़ा संदेश, जिनपिंग-पुतिन के बीच दिखी भारत की कूटनीति; BRICS से क्या हासिल हुआ?

BRICS में भारत ने साधे एक तीर से कई निशाने! अमेरिका, ईरान और इजरायल पर क्या है नई रणनीति?

BRICS Summit 2026: BRICS के नई दिल्ली घोषणापत्र के बाद भारत की विदेश नीति को लेकर नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ घोषणापत्र में एकतरफा प्रतिबंधों, टैरिफ और परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमलों को लेकर सख्त भाषा दिखाई दी, तो दूसरी तरफ लेबनान के मुद्दे पर इजरायल से संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की … Read more

दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच मोदी का बड़ा संदेश, जिनपिंग-पुतिन के बीच दिखी भारत की कूटनीति; BRICS से क्या हासिल हुआ?

BRICS Summit 2026: दुनिया में बढ़ते युद्ध, आर्थिक तनाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच BRICS समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि वैश्विक तनाव का सबसे ज्यादा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। भारत मंडपम में BRICS नेताओं के ग्रुप फोटो में मोदी के एक तरफ चीन … Read more

13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी: फूलों की बारिश से हुआ भव्य स्वागत, वनतारा भेजने का हुआ था विरोध

महादेवी की 13 महीने बाद कोल्हापुर वापसी

हथिनी महादेवी 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से कोल्हापुर लौट आई। नांदणी जैन मठ पहुंचने पर हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। हाई पावर कमेटी ने उसकी वापसी के साथ स्वास्थ्य जांच, देखभाल और आयोजनों में इस्तेमाल पर कई शर्तें भी लागू की हैं।

किशोर कुमार के गाने पर झूमे मलेशियाई PM: BRICS डिनर में ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाया, VIDEO शेयर कर कही दिल की बात

किशोर कुमार के फैन हैं मलेशियाई PM अनवर

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नई दिल्ली में BRICS डिनर के दौरान किशोर कुमार और मुकेश के लोकप्रिय गाने गाए। अनवर पहले भी किशोर कुमार के गाने गा चुके हैं। मलेशिया में भारतीय मूल की बड़ी आबादी के कारण बॉलीवुड और तमिल फिल्मों की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा है।

BRICS Summit के बीच शी जिनपिंग के खिलाफ प्रदर्शन क्यों? दिल्ली में करीब 50 तिब्बती कार्यकर्ता हिरासत में

Xi Jinping India Visit: BRICS Summit के बीच भारत मंडपम के बाहर तिब्बत समर्थक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हाथों में तिब्बती झंडे और पोस्टर लेकर चीन के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे के बीच शनिवार रात राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन … Read more

G7 या BRICS, किसके हाथ में दुनिया की कमान? आर्थिक और सैन्य ताकत का पूरा विश्लेषण

BRICS या G7, किसका दबदबा ज्यादा मजबूत?

BRICS तेजी से वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और जनसंख्या व PPP में G7 से आगे है। हालांकि वित्तीय संस्थाओं, तकनीक, सैन्य बजट और वैश्विक व्यापार में G7 की पकड़ मजबूत है। दोनों समूहों की ताकत और सीमाएं दुनिया की बदलती व्यवस्था को समझने में मदद करती हैं।

गलवान से दिल्ली तक… क्या बदल गया भारत-चीन का रिश्ता? जिनपिंग के दौरे के 5 बड़े मायने, जानिए असली कहानी

China India Relations: गलवान की हिंसक झड़प के बाद जिस भारत-चीन रिश्ते में कई साल तक तनाव और अविश्वास हावी रहा, उसमें अब धीरे-धीरे बातचीत की वापसी दिखाई दे रही है। सात साल बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दिल्ली पहुंचना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी करीब 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक इसी … Read more