IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय लगातार 9 मैच जीत चुकी है और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। अगर आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं, तो इसका एक तरीका उपलब्ध है।

IND vs WI: फ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। मैच को अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए फैंस को रिचार्ज या सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

IND vs WI: DD Free Dish पर फ्री में देखें मैच

जो फैंस बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए भारत-वेस्टइंडीज का पहला T20I देखना चाहते हैं, उनके लिए DD Free Dish का विकल्प मौजूद है। डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध DD Sports चैनल पर इस मुकाबले को मुफ्त में देखा जा सकता है।

DD Sports के लिए नहीं देना होगा मासिक शुल्क

DD Free Dish पर DD Sports देखने के लिए किसी मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती। ऐसे में जिन दर्शकों के पास DD Free Dish कनेक्शन है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के IND vs WI पहला T20I मुकाबला देख सकते हैं।

यह भी पढ़े- BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 8 उम्मीदवारों की सूची की जारी

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 8 उम्मीदवारों की सूची की जारी

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान

UP News: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में दो महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, … Read more

सोने-चांदी पर GST छूट खत्म होने की संभावना, बैंकों को भी नहीं मिलेगी राहत! जानें क्या होगा असर

 Gold GST exemption:

Gold GST exemption: अगर आप त्योहारों या शादी के सीजन में सोना, चांदी या प्लेटिनम खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो टैक्स से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम है। 7 अक्टूबर 2026 को होने वाली GST Council की बैठक में बैंकों और नामित एजेंसियों को विदेशों से सोना, चांदी और प्लेटिनम आयात करने पर मिलने वाली 3% Integrated GST (IGST) छूट खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

Gold GST exemption: 2017 से मिल रही है 3% IGST की छूट

आमतौर पर भारत में सोने, चांदी और प्लेटिनम के आयात पर 3% IGST लागू होता है। हालांकि, RBI या सरकार से सूचीबद्ध बैंक और कुछ नामित एजेंसियों को 2017 से इस टैक्स से छूट मिली हुई है। उस समय इस कारोबार पर कड़े नियंत्रण थे। ऐसे में आयात प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए यह छूट शुरू की गई थी।

Gold GST exemption: अब क्यों खत्म हो सकती है GST छूट

सरकार अब बुलियन एक्सचेंज और बैंकों या नामित एजेंसियों को टैक्स के मामले में समान स्तर पर लाना चाहती है। इसी वजह से इन संस्थाओं को मिलने वाली 3% IGST छूट को खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।

सोने के आयात पर सरकार का फोकस

चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना उपभोक्ता है। देश में सोने का आयात मुख्य रूप से ज्वेलरी इंडस्ट्री की भारी मांग के कारण होता है। बड़े पैमाने पर सोने का आयात होने से देश से डॉलर बाहर जाता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये पर दबाव पड़ता है। गैर-जरूरी आयात को कम करने के लिए सरकार ने मई में सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% और प्लेटिनम पर 6.4% से बढ़ाकर 15.4% कर दी थी। अप्रैल-अगस्त 2026-27 के दौरान भारत का गोल्ड इंपोर्ट 3.38% बढ़कर 17.47 बिलियन डॉलर हो गया। वहीं, इसी अवधि में चांदी का इंपोर्ट 8.81% घटकर 1.74 बिलियन डॉलर रहा।

बैंकों और नामित एजेंसियों पर क्या असर होगा

अगर GST छूट खत्म होती है तो बैंकों और नामित एजेंसियों की आयात लागत बढ़ सकती है। उन्हें बुलियन एक्सचेंज के समान टैक्स व्यवस्था के तहत काम करना होगा।

ज्वेलर्स और कारोबारियों पर क्या असर पड़ेगा

सर्राफा बाजार में बैंकों से मिलने वाले सोने और चांदी की शुरुआती लागत में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका असर कारोबारियों की लागत पर भी पड़ सकता है।

आम खरीदारों पर क्या असर होगा

यह छूट सीधे आम खरीदारों को नहीं मिलती, बल्कि आयात के स्तर पर बैंकों और नामित एजेंसियों से जुड़ी है। हालांकि, टैक्स व्यवस्था में बदलाव से ज्वेलरी निर्माण की लागत और बाजार कीमतों पर अप्रत्यक्ष असर देखने को मिल सकता है।

7 अक्टूबर की बैठक पर रहेगी नजर

अगर आप ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो 7 अक्टूबर को होने वाली GST Council की बैठक के फैसले पर नजर रखना जरूरी होगा। त्योहारों के सीजन में खरीदारी करते समय मेकिंग चार्ज और GST बिल का भी स्पष्ट मिलान करें।

यह भी पढ़े- दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अपराधियों में डर पैदा करने की बात

दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अपराधियों में डर पैदा करने की बात

New Delhi: दिल्ली-NCR में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। हाल के दिनों में सामने आए रेप और यौन अपराधों के मामलों पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई से ज्यादा जरूरी … Read more

महंगाई घटाने के लिए क्यों बढ़ती है आपकी EMI? समझिए RBI का पूरा खेल

रेपो रेट बढ़ने से क्यों महंगी होती है EMI?

महंगाई बढ़ने पर रिजर्व बैंक रेपो रेट के जरिए अर्थव्यवस्था में पैसे के प्रवाह को नियंत्रित करता है। इससे कर्ज महंगा हो सकता है और EMI बढ़ सकती है। जानिए महंगाई, CPI, रेपो रेट और EMI के बीच क्या संबंध है और RBI का महंगाई लक्ष्य क्या है।

GST के अगले चरण के सुधारों से कारोबार करना कैसे होगा और आसान? जानिए क्या है सरकार का कदम

GST काउंसिल की 7 अक्टूबर को मीटिंग

Next-Gen GST: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों का अगला चरण कारोबारियों के लिए अनुपालन को और आसान बनाएगा तथा रिफंड प्रक्रिया को अधिक सरल और तेज करेगा। इससे उद्योग जगत का विश्वास बढ़ेगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा। … Read more

CEC ज्ञानेश के निलंबन से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के फैसलों पर EC से पूछा- क्या दो आयुक्तों की सहमति नहीं ली गई?

CEC ज्ञानेश कुमार

CEC Gyanesh Kumar: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने या उनकी शक्तियों को सीमित करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। यह मामला स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े फैसलों को लेकर दायर याचिकाओं से जुड़ा है। … Read more

अखिलेश यादव के खिलाफ क्यों बोलीं पूजा यादव? कंटेंट क्रिएटर को मिली धमकियां और अभद्र संदेंश!

 UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर राजनीतिक विचार रखने को लेकर एक मामला चर्चा में है। मामला पूजा यादव नाम की एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर से जुड़ा है। पूजा का दावा है कि वह पिछले करीब डेढ़-दो महीने से इंस्टाग्राम पर सनातन धर्म और बीजेपी के समर्थन में … Read more

कानपुर में एल्विश यादव के शो में हंगामा, सेल्फी के लिए स्टेज पर पहुंचा फैन, बाउंसर ने दिया धक्का

सेल्फी लेने पहुंचे फैन को बाउंसर ने दिया धक्का

Elvish Yadav: कानपुर के मोतीझील ग्राउंड में आयोजित ‘रंगीलो डांडिया रास’ कार्यक्रम के दौरान एक फैन को मंच से धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फैन एल्विश यादव के साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर पहुंचा था। इसी दौरान एल्विश के साथ आए बाउंसर ने उसे पकड़कर … Read more

CM योगी का अधिकारियों को अल्टीमेटम- दूसरी बार फरियाद आई तो तय होगी जिम्मेदारी

पीड़ितों की फरियाद सुनते CM योगी

Janata Darbar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराए, यदि पीड़ित एक ही समस्या को लेकर दूसरी बार आया … Read more