Shivsena Foundation Day : शिवसेना (UBT) में एक बार फिर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना स्थापना दिवस से ठीक पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी के 7 सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सांसद आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर Om Birla से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बागी सांसदों की बैठक पहले सांसद Shrikant Shinde के आवास पर होगी, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde के भी शामिल होने की संभावना है। इसके बाद सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर अपने अलग गुट को मान्यता दिलाने की कोशिश कर सकते हैं।

जिन सांसदों के शिंदे गुट के साथ जाने की चर्चा है, उनमें संजय दिना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल आष्टीकर, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भानुसाहेब वाकचौरे, संजय जाधव और राजाभाऊ वाजे के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
Shivsena Foundation Day
इस संभावित टूट की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे खेमे ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेता और सांसद Arvind Sawant ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की है कि किसी भी अलग गुट को मान्यता न दी जाए। वहीं, उद्धव गुट ने दिल्ली में अपने सांसदों की बैठक बुलाई है और सभी सांसदों को शामिल होने के लिए व्हिप भी जारी किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस राजनीतिक घटनाक्रम पर तस्वीर और साफ हो सकती है।
#WATCH शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच, नासिक से शिवसेना UBT MP राजाभाऊ वाजे दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने कहा, “मैं उद्धव जी के साथ हूं और उनके साथ ही रहूंगा। मेरा किसी और से कोई कॉन्टैक्ट नहीं है। मुझे कोई कॉल नहीं आया है, शिंदे जी ने मुझसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया है। मैं… pic.twitter.com/1aeNXwCZ5v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
दिया गया ये संदेश
उधर मुंबई में मातोश्री के बाहर उद्धव ठाकरे के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में संदेश दिया गया है कि पार्टी कार्यकर्ता ठाकरे परिवार के साथ खड़े हैं। पोस्टर पर Uddhav Thackeray, Bal Thackeray और Aaditya Thackeray की तस्वीरें भी लगाई गई हैं।
Read More : Tamil Nadu Govt का बड़ा खुलासा, 5 साल में दोगुना हुआ कर्ज; 13.18 लाख करोड़ तक पहुंचा वित्तीय बोझ








