द्वारका CNG पंप पर धमाका: गैस भरते वक्त सिलेंडर फटा, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर

दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बुधवार को एक CNG पंप पर गैस भरते समय जोरदार धमाका हो गया। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना मानकों की जांच के ऐसे वाहनों में गैस भरने की अनुमति कैसे दी जा रही है।

क्रिकेट खेलते-खेलते गिरी जान, बरेली में 22 साल के छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलते समय एक 22 वर्षीय छात्र की अचानक मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार, ट्रक एनसीएल खड़िया से दुद्धीचुआ रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

अलीपुरद्वार में मौत का तांडव: तेज रफ्तार कार ने कुचले 4 श्रमिक, 3 घायल, हाईवे जाम

हादसे के बाद श्रमिकों में गुस्सा

अलीपुरद्वार में तेज गति से आ रही कार ने चाय बागान के श्रमिकों को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया।

NH-19 बना मौत का रास्ता: जामुड़िया में सड़क पर बिछीं लाशें, लॉरी चालक फरार

जामुड़िया सड़क हादसा

जामुड़िया में एनएच-19 पर तेज रफ्तार लॉरी की टक्कर से एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में माता-पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर में बालकनी से गिरने से नवविवाहिता गंभीर, CCTV में कैद हुआ हादसा

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कपड़े सुखाते समय एक 25 वर्षीय नवविवाहिता पहली मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है।

जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला, गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ने ट्रक को मारी टक्कर

झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जसीडीह और मधुपुर के बीच रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन ने चावल से भरे एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नावाडीह रेलवे फाटक के पास ट्रक और ट्रेन की टक्कर की घटना हो चुकी है। उस समय रेलवे प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने का आश्वासन दिया था।