Jammu Kashmir Mine Blast: उड़ी में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया

 Jammu Kashmir Mine Blast:

Jammu Kashmir Mine Blast: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हुए माइन विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सेना ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के बेस अस्पताल में … Read more

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, 53 जूनियर इंजीनियर बने सहायक अभियंता

 J&K Power Department:

J&K Power Department: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बिजली विकास विभाग (Power Development Department) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 जूनियर इंजीनियरों (JE) को प्रभारी सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के 74 अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से विभाग में रिक्त पद भरने के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

J&K Power Department: 53 जूनियर इंजीनियरों को मिली पदोन्नति-

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत किए गए 53 जूनियर इंजीनियरों में 36 डिग्री धारक और 17 डिप्लोमा धारक इंजीनियर शामिल हैं। सभी अधिकारियों को अपने वर्तमान वेतनमान और ग्रेड में ही प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में कार्य करना होगा। उन्हें नियमानुसार सभी भत्तों (अलाउंस) का लाभ भी मिलेगा।

J&K Power Department: 74 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर-

पदोन्नति के साथ ही बिजली विभाग में 74 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सरकार के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से कार्यमुक्त कर नई तैनाती के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला-

सरकार के अनुसार, विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने और जमीनी स्तर पर बिजली विकास विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कामकाज में तेजी आएगी।

बिजली परियोजनाओं को मिलेगा गति-

सरकार का मानना है कि बड़े पैमाने पर हुई पदोन्नति और तबादलों से प्रदेश में बिजली सेवाओं के संचालन और विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही विभाग की प्रशासनिक क्षमता भी पहले से अधिक मजबूत होगी

यह भी पढ़े- अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम

नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, SIA केस में 10 आरोपितों पर आरोप तय

Jammu Kashmir:

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए आतंकवाद को आर्थिक मदद पहुंचाने वाले कथित पाकिस्तान समर्थित नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। विशेष एनआईए अदालत ने एसआईए कश्मीर के बहुचर्चित मामले में 10 आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ ही मामले की नियमित सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।

Jammu Kashmir: जांच में 16 आरोपितों की पहचान-

एसआईए की जांच में कुल 16 आरोपितों की पहचान हुई। इनमें 10 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं, पांच फरार हैं और एक आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। फरार आरोपितों में चार पाकिस्तान और पीओजेके में छिपे आतंकी हैंडलर शामिल हैं।

Jammu Kashmir: एलओसी के जरिए होती थी ड्रग्स की तस्करी-

एसआईए के अनुसार, अक्टूबर 2022 में दर्ज इस मामले की जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पाकिस्तान और पीओजेके स्थित संचालक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी कराते थे। तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को फंड करने और नेटवर्क को मजबूत करने में किया जाता था।

गंभीर धाराओं में तय हुए आरोप-

विशेष एनआईए अदालत ने गिरफ्तार 10 आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। इनमें भारत सरकार के खिलाफ साजिश, आतंकी गतिविधियों में शामिल होना, आतंकियों के लिए धन जुटाना, आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी और साक्ष्य मिटाने जैसे आरोप शामिल हैं।

फरार आतंकियों पर कार्रवाई जारी-

एसआईए ने बताया कि सभी 16 आरोपितों के खिलाफ छह विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। पाकिस्तान और पीओजेके में छिपे फरार आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही यूएपीए के तहत आतंकवाद से जुड़ी संपत्तियों की कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

आतंक की फंडिंग तोड़ने पर एजेंसी का फोकस-

एसआईए का कहना है कि ड्रग्स तस्करी और आतंकवाद के आर्थिक गठजोड़ को खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। एजेंसी का उद्देश्य आतंकवाद को वित्तीय सहायता पहुंचाने वाले हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाना है

यह भी पढ़े- बंगाल की खाड़ी में दो नावें लापता, 500 से अधिक रोहिंग्या के डूबने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बादल फटा, अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही

 Jammu Kashmir Cloudburst:

Jammu Kashmir Cloudburst: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के चित्रगुल क्षेत्र के नाला छोटीहाल में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए, जबकि कृषि भूमि, सेब के बाग और धान की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। Jammu Kashmir Cloudburst: … Read more

NC में बढ़ी अंदरूनी कलह! डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी पर अपनी ही पार्टी के MLA का गंभीर आरोप

Surinder Choudhary Allegation:

Surinder Choudhary Allegation: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। राजौरी जिले के बुढ़ाल से विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जनता का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद फंड आवंटन में … Read more

बाबा अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ: पहली आरती के साथ गूंजा बाबा बर्फानी का दरबार, LG सिन्हा बोले- यात्रा होगी सुरक्षित और यादगार

Amarnath Yatra 2026:

Amarnath Yatra 2026: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार सुबह बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा-अर्चना कर 2026 की अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की। Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिवसीय … Read more

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, तीन आतंकी ठिकाने ध्वस्त

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कठुआ पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान के दौरान पहले एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इसके बाद 16 जनवरी 2026 को बिलावर के कालीखाड़ और कलाबन इलाकों में दो और आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।