धार में भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर पथराव, सिर में आई चोट

मध्य प्रदेश के धार जिले की धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर उनके ही गांव में हमला किया गया है। हमलावरों ने उन पर पत्थरों से हमला किया। घटना को लेकर घायल विधायक कालू सिंह ठाकुर ने बताया कि वे खेत पर खड़े थे, तभी दो-तीन लोग वहां पहुंचे और पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों में एक-दो महिलाएं भी शामिल थीं।

बरेली से दुखद खबर, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन

उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

क़ुरान पर टिप्पणी को लेकर बवाल, भाजपा विधायक असीम सरकार के खिलाफ एफआईआर

मुस्लिम समुदाय के पवित्र धर्मग्रंथ क़ुरान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरिणघाटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम सरकार के खिलाफ तुफानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बुधवार को इसी आरोप के तहत ऑल बंगाल इमाम-मुअज्जिन एसोसिएशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तुफानगंज थाने में विधायक असीम सरकार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।