गाजियाबाद में दामाद ने की ससुर की हत्या, पत्नी बोली- ‘पापा ने मेरी जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी’

पत्नी को बचाने में पिता की हत्या, दामाद फरार

गाजियाबाद के मोदीनगर में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को बचाने के लिए बीच में आए पिता की दामाद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी भी हमले में घायल हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आगरा में पंचायत के दौरान विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या, 8 महीने से मायके में रह रही थी महिला

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या

आगरा में समझौता पंचायत के दौरान हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से छह वार कर उसकी हत्या कर दी। महिला पिछले आठ महीने से मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

घरेलू विवाद में पिता बना हैवान, पत्नी और बच्चों को पीटा, दिल्ली में 2 साल के मासूम की मौत

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की। दिल्ली में लगातार सामने आ रहे घरेलू हिंसा के मामलों ने एक बार फिर परिवारों के भीतर बढ़ते तनाव और हिंसक प्रवृत्तियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mobile चलाने से रोका तो भड़की पत्नी, भाइयों को बुलाकर पति-सास की कराई पिटाई

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से टोका तो नाराज पत्नी ने अपने भाइयों को ससुराल बुला लिया। मामले को लेकर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

भोपाल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है।

भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत से मचा बवाल, पति-सास पर दहेज हत्या का केस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 वर्षीय नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 18 मई को आरोपी सास गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए।

रीवा में खौफनाक वारदात, नशे में धुत पति ने पत्नी को चाकू से गोदा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

मामी से निकाह की जिद में पति ने चार बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया है।

बेंगलुरु में ISRO रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इलाके में सनसनी

साइबर सिटी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अखिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य कृत्य के पीछे कोई बड़ा घरेलू विवाद या बाहरी कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

चतरा में रिश्तों का दर्दनाक कत्ल, पूर्व पति ने मारी गोली

झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज में रिश्तों की एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। यहां एक महिला की हत्या उसके पूर्व पति ने की। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश और प्रेम संबंध से जुड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया।