दिल्ली में यमुना पर जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा, गोवा जैसा मिलेगा एक्सपीरियंस

Delhi news: दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब क्रूज की सवारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगले महीने से दिल्ली सरकार यमुना नदी पर क्रूज फेरी सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में बीजेपी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार यमुना … Read more

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आत्महत्या, 12वीं मंज़िल से कूदकर शख्स ने दी जान

दिल्ली के मशहूर ली मेरिडियन होटल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होटल की 12वीं मंज़िल से कूदकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में भी दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में AAP नेताओं पर FIR

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यह वीडियो जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा से बनाया गया, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

23 साल की हुई दिल्ली मेट्रो, पहली ट्रेन आज भी ट्रैक पर

दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को अपने संचालन के 23 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक दिलचस्प जानकारी साझा की। DMRC के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने कहा कि TS#01 यह साबित करती है कि समय पर मेंटेनेंस और आधुनिक अपग्रेड के जरिए मेट्रो ट्रेनों की उम्र को काफी बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, बसों से लेकर फैक्ट्रियों तक सख्ती, प्रदूषण पर निर्णायक वार

दिल्ली कैबिनेट की अहम बैठक में राजधानी को प्रदूषण से राहत दिलाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि GRAP हटने के बाद भी अब बिना वैध PUCC सर्टिफिकेट के वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

‘अगर अगले 1 महीने में हिंदी नहीं सीखी तो…’, पटपड़गंज पार्षद ने दी अफ्रीकी कोच को हिंदी सीखने की चेतावनी

अफ्रीकी कोच को हिंदी सीखने की चेतावनी

Renu Chaudhary Video वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली की पार्षद अफ्रीकी फुटबॉल कोच को एक महीने में हिंदी सीखने और पार्क नियम पालन की चेतावनी देती हैं।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच दिल्ली में बड़ा फैसला, हाई कमीशन की सेवाएं स्थगित

बांग्लादेश में लगातार बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से एक अहम खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारत में भी विरोध देखने को मिला। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया।

यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 32 हाई-टेक मशीनें होंगी तैनात

दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नालों की मशीनी सफाई के लिए 32 आधुनिक और हाई-कैपेसिटी मशीनें लगाने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में फैल रहे प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नालों की मशीनी सफाई के लिए 32 आधुनिक और हाई-कैपेसिटी मशीनें लगाने की मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में नाबालिगों का बढ़ता क्राइम, आखिर क्या है इसके पीछे की असली वजह?

DELHI NEWS

देश की राजधानी दिल्ली में नाबालिगों का अपराध की दुनिया में तेजी से फिसलना चिंता का बड़ा कारण बनता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि कम उम्र के बच्चे भी अब हत्या, लूट, चोरी और रेप जैसे गंभीर अपराधों में पकड़ में आ रहे हैं।दिल्ली पुलिस का कहना है कि ज्यादातर नाबालिग अपराधी स्कूल ड्रॉपआउट होते हैं।

पंडारा रोड पर भजन संध्या में अचानक हंगामा, महिला गंभीर रूप से घायल

DELHI NEWS

दिल्ली के पंडारा रोड इलाके में एक भजन संध्या के दौरान अचानक पथराव और कांच फेंके जाने की घटना हुई। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह भजन संध्या ठाकुर जी के विवाह महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन था। घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जब कार्यक्रम चल रहा था।