दिल्ली में गौसंरक्षण को बढ़ावा, सीएम रेखा गुप्ता ने गौशालाओं को दिया बड़ा तोहफा

दिल्ली में गौसंरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गौशालाओं को लीज एक्सटेंशन के प्रमाणपत्र सौंपे। इस योजना के तहत गोबर से बायोगैस बनाने को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नोएडा मेट्रो स्टेशन पर युवती ने ट्रैक पर कूदकर की सुसाइड की कोशिश

यूपी के Noida में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती ने मेट्रो ट्रैक पर कूदकर जान देने की कोशिश की। घटना Noida Sector 16 Metro Station की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

दिल्ली विधानसभा को फिर बम धमकी, ईमेल में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाने का दावा, पुलिस जांच में जुटी

ईमेल से आई बड़ी धमकी

दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। संदेश में 16 आरडीएक्स आईईडी लगाने और तय समय पर धमाका करने का दावा किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नवरात्र में झंडेवालान जाने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट, वरना फंस सकते हैं जाम में

चैत्र नवरात्र का आज पांचवां दिन है और राजधानी में भक्ति का माहौल चरम पर है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व 27 मार्च तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की साफ अपील है, घर से निकलने से पहले अपना रूट तय कर लें।

दिल्ली की सड़कों पर लगे QR कोड, अब मोबाइल से मिलेगी पूरी जानकारी और शिकायत की सुविधा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अब लोगों को एक नई सुविधा मिलने जा रही है। सड़कों पर बड़े-बड़े QR कोड लगाए जा रहे हैं। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि QR कोड हमेशा काम करते रहें।

दिल्ली बसों में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी फ्री यात्रा, सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसर और सुविधाएं मिल सकें।

दिल्ली में गैस की किल्लत, गोविंदपुरी में लोगों की लंबी कतारें और ब्लैक मार्केट का असर

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों का असर अब दिल्ली तक पहुंच गया है। युद्ध के चलते गैस की अफवाहों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसी के कर्मचारी ऑफ़ द रिकॉर्ड बताते हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है। “सभी को बुकिंग की तारीख के अनुसार सिलेंडर मिल रहा है।

“हिंदू अब पुलिस का इंतजार नहीं करेगा”, तरुण खटीक हत्याकांड पर वीएचपी नेता का विवादित बयान

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र जैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर सुरेंद्र जैन ने कुछ राजनीतिक नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले नेता इस घटना पर क्यों चुप हैं।

दिल्ली के नांगलोई में बेकाबू DTC बस का कहर, 2 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार DTC बस के बेकाबू होने से बड़ा हादसा हो गया। बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा दी। गुस्साई लोगों ने आसपास खड़ी 3 से 4 बसों के शीशे भी तोड़ दिए।

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 5 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी

राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में द्वारका जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा है। पुलिस ने जिन नाइजीरियाई नागरिकों को पकड़ा है, उनमें मैथ्यू चिकवाडो ओनुवा, पॉल ओन्येकाची एकवेंज़े, आयुगुहझ एल्विस, क्रिस्टोफर उचेचुकवु कालू और जॉन न्नामदी ओकाफोर शामिल हैं।