नर्मदा के बाद अब ‘सनातन’ की राह पर दिग्विजय सिंह, क्या MP से UP तक दिखेगा यात्रा का असर?
दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे। करीब 950 किलोमीटर की यह पदयात्रा धर्म और आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की मांग को लेकर है। यात्रा की तुलना उनकी 2017 की नर्मदा परिक्रमा से भी की जा रही है।