कर्नाटक में कांग्रेस ने 7 में से 5 सीटें जीतीं, अब BJP में क्रॉस वोटिंग को लेकर मंथन

कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। चुनाव परिणाम सामने आते ही BJP नेतृत्व सक्रिय हो गया है। MLC चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। कांग्रेस को आशंका थी कि JDS उसके कुछ विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है, इसलिए उसने मतदान तक अपने विधायकों को एकजुट रखा।

कर्नाटक में बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर बढ़ी सियासत, निखिल कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से की हस्तक्षेप की मांग

बिदादी विवाद पर निखिल का कांग्रेस पर हमला

कर्नाटक के बिदादी क्षेत्र में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। जेडी(एस) नेता निखिल कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर किसानों की उपजाऊ जमीन जबरन लेने का आरोप लगाया है और राहुल गांधी से हस्तक्षेप कर किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया का बड़ा फैसला, राज्यसभा जाने से किया साफ इनकार

सिद्धारमैया ने राज्यसभा से किया इनकार

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्यसभा जाने से इनकार करते हुए कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहने की इच्छा जताई। नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! सिद्धारमैया आज 3 बजे देंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे अगले CM

Karnataka New CM: कर्नाटक की राजनीति में काफी लम्बें समय चल रही उठा- पटका के बाद बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे इस्तीफा देंगे। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी। जिसमें उन्होंने सभी मंत्रियों को अपने फैसले के बारे में … Read more

राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh समेत कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल अगले दो महीनों में खत्म हो रहा है। झारखंड की दोनों सीटें INDIA ब्लॉक के खाते में जाती दिख रही हैं, हालांकि NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं।