राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस लगाएगी ‘महा रोजगार मेला’, 150 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘महा रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली और देश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है।

तेंदूपत्ता बना आदिवासियों की कमाई का सहारा, बलरामपुर में 1 लाख लोगों को मिल रहा रोजगार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण योजना हजारों आदिवासी और ग्रामीण परिवारों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुकी है। बलरामपुर की सीमाएं तीन राज्यों से जुड़ी होने के कारण वन विभाग ने सीमा इलाकों में चेकपोस्ट भी बनाए हैं। विभाग लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है ताकि तेंदूपत्ता की अवैध आवाजाही रोकी जा सके और योजना का फायदा सही लोगों तक पहुंचे।

यूपी बजट 2026-27 – खन्ना का शायराना अंदाज और रिकॉर्ड बजट

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2026-27 का बजट पेश किया और सदन में शायराना अंदाज भी दिखाया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में शायरी पढ़ी, जो सदन में माहौल बदलने वाली रही। प्रति व्यक्ति आय अब 1,09,844 रुपये, जो 2016-17 के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है। सरकार का लक्ष्य इसे 1,20,000 रुपये तक पहुंचाना है। प्रदेश की जीएसडीपी में 13.4% की वृद्धि दर्ज की गई।

जॉब सीकर्स के लिए 8 करोड़ से अधिक वेकेंसी करवाई गईं उपलब्ध-मनसुख मंडविया

सरकार द्वारा जारी रोजगार और वैकेंसी से जुड़े आंकड़ों की जानकारी

सरकार के NCS पोर्टल पर अब तक 8.17 करोड़ वैकेंसियां, 6.02 करोड़ जॉब सीकर्स और 54.27 लाख नियोक्ताओं का पंजीकरण हुआ है। NCS को करियर सेवाओं का वन-स्टॉप सॉल्यूशन बताया गया है, जहां जॉब सर्च, काउंसिलिंग और स्किल कोर्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
सरकार के अनुसार 407 मॉडल करियर सेंटर स्वीकृत हो चुके हैं और भारत की बेरोजगारी दर 2% है, जो G-20 में सबसे कम है।

अयोध्या से संजय सिंह की हुंकार: “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

AAP

UTTAR PRADESH NEWS: उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और दलित, पिछड़े, शोषित व वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा दूसरे दिन भी जोश के साथ जारी रही। आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को … Read more