बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। एयर इंडिया ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी की पहली प्राथमिकता है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम विमान की तकनीकी जांच कर रही है।

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता पर POCSO केस, बच्चों से मारपीट और दुराचार के आरोप

बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस के एक स्थानीय नेता पर नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट और यौन दुराचार के गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है।

दोस्त की मदद में फंसा इंजीनियरिंग छात्र, 7 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड

बचपन से ही हमें सिखाया जाता है कि दूसरों की मदद करनी चाहिए। लेकिन कभी-कभी, मदद करना भी खुद के लिए परेशानी बन सकता है। जब छात्र को इसका पता चला, उसने तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क किया और उत्तरी डिवीजन साइबर पुलिस स्टेशन में आयुष और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

बेंगलुरु में ISRO रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इलाके में सनसनी

साइबर सिटी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अखिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य कृत्य के पीछे कोई बड़ा घरेलू विवाद या बाहरी कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Nandini CM Suicide: बेंगलुरु PG में 26 साल की नंदिनी सीएम ने की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट

केंगेरी PG में कन्नड़ एक्ट्रेस नंदिनी सीएम की मौत

बेंगलुरु के केंगेरी में 26 साल की नंदिनी सीएम, जो कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस थीं, अपने पीजी रूम में मृत पाई गईं। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि नंदिनी ने सरकारी नौकरी को ठुकरा कर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया था। परिवार ने कहा कि उनके किसी पर शक या आरोप नहीं हैं। पुलिस जांच जारी है।

बेंगलुरु में डिजिटल अरेस्ट स्कैम, 57 वर्षीय महिला से ₹2.05 करोड़ की ठगी

BENGLURU

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एचएएल पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली 57 वर्षीय महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर जालसाजों ने महीनों तक डर में रखा और उससे ₹2.05 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली। 19 जून से 27 नवंबर के बीच महिला ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल ₹2,05,16,652 रुपये ट्रांसफर किए। 27 नवंबर को उसे ठगी का एहसास हुआ, जब स्कैमर्स ने उसे NOC लेने के लिए पुलिस स्टेशन आने को कहा।