थकान से लेकर भूलने तक नजरअंदाज न करें ये लक्षण, विटामिन बी12 की कमी के संकेत, जानें बचाव के उपाय

विटामिन B12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी शरीर में थकान, कमजोरी, पाचन समस्या, त्वचा का पीलापन और व्यवहार में बदलाव जैसे संकेत देती है। इसके अलावा झुनझुनी, याददाश्त कमजोर होना और चलने में दिक्कत भी हो सकती है। सही आहार और डॉक्टर की सलाह से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

गन्ना जूस की मिठास में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन

गन्ना जूस के नुकसान और सावधानियां

गर्मियों में गन्ने का जूस लोकप्रिय है लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। डायबिटीज, मोटापा, कमजोर पाचन, किडनी और लिवर रोग से पीड़ित लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है।

क्या सच में 8 गिलास पानी जरूरी है? जानें विशेषज्ञों की राय, सही मात्रा और सेहत पर इसके फायदे-नुकसान

गर्मी में कितना पानी पिएं, जानें सही मात्रा

गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी की सही मात्रा जानना जरूरी है। हर व्यक्ति के लिए पानी की जरूरत अलग होती है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के संकेतों को समझकर पानी पीना चाहिए और पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेवन करना लाभदायक होता है।

घुटनों में दर्द और “कट-कट” की आवाज को न करें नजरअंदाज, जानिए इसके पीछे के गंभीर कारण और बचाव के उपाय

घुटनों के दर्द से बचाव के उपाय

आज की बदलती जीवनशैली में घुटनों का दर्द और आवाज आम समस्या बन गई है। इसके पीछे कारण जैसे पोषण की कमी, कम गतिविधि और गलत आदतें जिम्मेदार हैं। सही दिनचर्या, धूप, मालिश और घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

बुखार, थकान और जोड़ों का दर्द हो सकता है चिकनगुनिया का संकेत, जानें बचाव के आसान उपाय

चिकनगुनिया के लक्षण और बचाव के आसान उपाय

चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से फैलती बीमारी है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, थकान और चकत्तेदार दाने शामिल हैं। सही खानपान, आराम और आयुर्वेदिक उपाय से जल्दी ठीक होना संभव है।

लो ब्लड प्रेशर को हल्के में न लें: चक्कर, कमजोरी और बेहोशी से बचने के लिए जानें तुरंत राहत देने वाले आसान घरेलू उपाय

लो ब्लड प्रेशर में तुरंत राहत के आसान उपाय

लो ब्लड प्रेशर होने पर चक्कर आना, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सही खानपान, पर्याप्त पानी पीना और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इस स्थिति में तुरंत राहत पाई जा सकती है और स्वास्थ्य को संतुलित रखा जा सकता है।

क्या ज्यादा पानी पीने से किडनी स्टोन नहीं बनता? नई स्टडी आपके सभी संदेह दूर करेगी

किडनी स्टोन रोकथाम के लिए पानी जरूरी

किडनी स्टोन एक आम और दर्दनाक समस्या है। अध्ययन में यह सामने आया कि पर्याप्त पानी पीने से इसकी संभावना कम होती है। हालांकि, लंबे समय तक इस आदत को बनाए रखना और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार पानी की मात्रा तय करना चुनौतीपूर्ण है।

डिजिटल लाइफस्टाइल से कमजोर हो रहीं आंखें, आयुर्वेद से जानें स्क्रीन स्ट्रेस कम करने के सरल उपाय

स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों पर खतरा

आजकल मोबाइल और कंप्यूटर का अधिक उपयोग आंखों पर बुरा असर डाल रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में थकान, जलन, सिरदर्द और नींद की समस्या हो सकती है। कुछ सरल उपाय अपनाकर आंखों के तनाव को कम किया जा सकता है और आंखों को आराम दिया जा सकता है।

क्या आपको भी रात में लगती है तेज भूख? जानिए इसके पीछे की असली वजह

आधी रात को भूख लगने का क्या है असली कारण

कई लोगों को रात में अचानक भूख लगने लगती है। यह स्थिति अक्सर बिगड़ी दिनचर्या, देर रात तक जागने और पाचन तंत्र के असंतुलन से जुड़ी होती है। आयुर्वेद के अनुसार हल्का भोजन, समय पर खाना और सोने से पहले गुनगुना दूध पीना इस समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।

गर्मियों में पेट की जलन से परेशान? जानिए 3 आयुर्वेदिक उपाय जो तुरंत देंगे राहत

गर्मियों में पेट की जलन राहत

गर्मियों में पेट में जलन और पित्त बढ़ने की समस्या आम है। शतावरी, शंख भस्म और मुलेठी का सेवन पेट को ठंडक देता है। हल्का और सही भोजन करने से पेट स्वस्थ रहता है और जलन कम होती है।