मुंबई-दिल्ली पुलिस ने जैश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, धमाका करने की साजिश नाकाम

मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया और दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों के पास से पुलिस ने कई संवेदनशील वस्तुएं बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की आगे की जांच करेगी।

UP ATS का बड़ा एक्शन: ‘गजवा-ए-हिंद’ साजिश नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

एजेंसी ने ऐसे 4 युवकों को गिरफ्तार किया है जो देश में आगजनी कर दहशत फैलाने और कथित तौर पर ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। जांच में सामने आया है कि गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ में कई महत्वपूर्ण जगहों और रेलवे सिग्नल बॉक्स की रेकी की गई थी।

मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत हाईअलर्ट: 5 बड़े राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, केंद्र ने जारी की सख्त चेतावनी

देशभर में हाईअलर्ट जारी

मध्य पूर्व की स्थिति को देखते हुए पूरे देश में हाईअलर्ट जारी किया गया है। राज्यों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अमेरिकी एयरस्पेस में घुसे मैक्सिकन ड्रग कार्टेल के ड्रोन, एल पासो में उड़ानें रोकी गईं

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट तब सामने आया जब मैक्सिकन ड्रग कार्टेल से जुड़े ड्रोन अमेरिकी एयरस्पेस में घुस आए। इस घटना के बाद टेक्सास के एल पासो शहर के ऊपर एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। एल पासो के मेयर रेनार्ड जॉनसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एयरस्पेस बंद होने के कारण मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट्स तक को लास क्रूसेस की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

बंगाल की खाड़ी में भारत का बड़ा कदम, फिर जारी हुआ NOTAM

भारत ने एक बार फिर 5 और 6 फरवरी को बंगाल की खाड़ी के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी कर दिया है। इस बार NOTAM की रेंज बढ़ाकर करीब 3190 किलोमीटर कर दी गई है। पिछले कुछ समय से DRDO लगातार लंबी दूरी की बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों के विकास पर काम कर रहा है। मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी एंबेसी नंबर प्लेट वाली कार के साथ महिला गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने एक गंभीर और चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है।

गणतंत्र दिवस से पहले देश हाई अलर्ट पर, बॉर्डर से लेकर राजधानी तक कड़ी निगरानी

गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश में सुरक्षा अलर्ट

Republic Day Security Alert: गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। खासतौर पर संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन के जरिए हथियार … Read more

मुर्शिदाबाद में बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला, रघुनाथगंज से तीन नागरिक गिरफ्तार

रघुनाथगंज में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात रघुनाथगंज थाना पुलिस ने अभियान चलाकर रामपुरा इलाके से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

लश्कर कमांडर ने माना भारत का सबसे बड़ा हमला, पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने अब खुद मान लिया है कि भारत का “ऑपरेशन सिंदूर” उस पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला था। भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर हमले को नाकाम कर दिया।

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नाकाम की पाकिस्तान की बड़ी साजिश

इंडियन कोस्ट गार्ड ने 14 जनवरी की रात एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अरब सागर के रास्ते भारतीय जलक्षेत्र में अवैध रूप से घुसी एक पाकिस्तानी नाव को कोस्ट गार्ड ने जब्त कर लिया। जब्त की गई पाकिस्तानी नाव का नाम ‘अल-मदीना’ बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान नाव पर मौजूद सभी 9 क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया गया।