‘ईरान वादे निभाए, तभी आगे बढ़ेगी बातचीत’, फिलीपींस से मार्को रुबियो का सख्त संदेश

ईरान पर अमेरिका का बड़ा आरोप

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर बातचीत में किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री आवाजाही के लिए खतरनाक होगा।

ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने जताया कड़ा विरोध

ओमान तट के पास हुए अमेरिकी सैन्य अभियान में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यह पहला मौका है जब भारत ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि ओमान के पास अमेरिकी कार्रवाई में भारतीय नागरिक प्रभावित हुए हैं और तीन लोगों की जान गई है।

“अगर मैं नहीं होता तो इजरायल भी नहीं होता…” ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर वह नहीं होते तो आज इजरायल का अस्तित्व भी नहीं होता। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मध्य पूर्व में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं।

Iran War के बीच भारत पहुंचे Marco Rubio, बोले- ‘अगले कुछ घंटों में दुनिया को मिल सकती है अच्छी खबर’

ईरान और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio भारत दौरे पर हैं। S. Jaishankar और Marco Rubio के बीच हुई बैठक में व्यापार, दुर्लभ खनिज, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

दिल्ली की गर्मी देख अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी बोले- ‘ये कुछ अलग ही लेवल है’

राजधानी दिल्ली की झुलसा देने वाली गर्मी का असर अब विदेशी मेहमानों पर भी दिखने लगा है। अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गर्मी को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, जिसने वहां मौजूद लोगों को हंसा दिया। इस दौरान नई यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया गया। अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने कहा कि इस नई इमारत से वीजा सेवाएं बेहतर होंगी और भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई मजबूती, मार्को रूबियो ने PM मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत होते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पहले से ज्यादा गहरी हो रही है। बता दें कि Kolkata पहुंचने के बाद मार्को रूबियो ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत की। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

ईरान पहुंचे पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर, युद्ध रोकने की कोशिशें तेज

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए अब कई देशों ने कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत पर टिकी है।

फ्रांस में G7 बैठक: ईरान युद्ध पर अमेरिका-NATO तनाव बढ़ा, सहयोग को लेकर मतभेद

वॉक्स-डी-सर्ने, फ्रांस: Marco Rubio शुक्रवार को फ्रांस में G7 देशों के विदेश मंत्रियों से मिले। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब Donald Trump ने NATO देशों पर ईरान युद्ध में साथ न देने को लेकर तीखी नाराजगी जताई है। रूबियो ने कहा कि जो देश अंतरराष्ट्रीय कानून में विश्वास रखते हैं, उन्हें ईरान की जहाजरानी से जुड़ी धमकियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

अमेरिकी विदेश-रक्षा मंत्री के घर पर अज्ञात ड्रोन देखा गया, सुरक्षा बढ़ाई गई और इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

फोर्ट मैकनेयर बेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन

वॉशिंगटन के फोर्ट मैकनेयर सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन उड़ते देखे गए। इसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई और उच्च पदस्थ अधिकारियों की निगरानी कड़ी कर दी गई। दुनियाभर के अमेरिकी दूतावासों को भी चेतावनी जारी की गई।