शिवमोग्गा बस हादसा: पुल से गिरी बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वर्ल्ड हेलमेट डे के मौके पर राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। वहीं, चिराग दिल्ली चौराहे पर मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ मिलकर एक खास अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय में बस हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने संकेत दिया है कि 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद हो सकता है। देश में फास्टैग की पहुँच 98% से अधिक हो चुकी है। सरकार ने फास्टैग का सालाना पास भी शुरू किया है।
जलपाईगुड़ी में देर रात हुए सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस के नेता लुत्फर रहमान की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उनकी 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।
रेलवे प्रशासन लगातार आम जनता से अपील करता रहा है कि बंद रेलवे फाटक को अवैध रूप से पार न करें, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बंद रेलवे फाटक पार करने की गलती न करें।
कल्याणी–बैरकपुर एक्सप्रेसवे पर जेआईएस कॉलेज के पास डंपर ने साइकिल सवार राम टुडू को रौंद दिया। 58 वर्षीय राम टुडू की घटनास्थल पर गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है, लेकिन चालक अभी फरार है। कल्याणी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओडिशा के गंजाम जिले के बरहमपुर शहर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सूर्य नारायण पंडा, सिबाराम जेना, जगन नाहक और राकेश नाहक के रूप में हुई है।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कैपिटल हॉस्पिटल चौक के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही थार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर कैपिटल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे में शामिल थार को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूरत में मकर संक्रांति के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। पतंगबाजी के दौरान उड़ रहे कातिल मांझे की चपेट में आने से एक चलती मोटरसाइकिल असंतुलित हो गई और पूरा परिवार 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर कातिल मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं।