ग्वालियर में दर्दनाक हिट एंड रन: तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो मासूम भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।

नेवी में भर्ती का सपना अधूरा, रील बनाने के दौरान सड़क हादसे में युवक की मौत

सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 18 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कई लोग सनरूफ को स्टंट और वीडियो शूटिंग का साधन समझ लेते हैं, जबकि इसका उद्देश्य केवल रोशनी और हवा के लिए होता है।

गुरुग्राम में पकड़ी गई ‘चालान वाली बाइक’, 81 बार तोड़े नियम… जुर्माना पहुंचा 11.89 लाख रुपये

हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक जब्त की है, जिसने नियम तोड़ने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं और जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखें।

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। मृतका उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

नशे में ड्राइविंग ने ली 2 छात्रों की जान, तेज रफ्तार कार का कहर

हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार और कॉलेज में शोक का माहौल है।

शिवमोग्गा बस हादसा: पुल से गिरी बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वर्ल्ड हेलमेट डे पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, चालान के साथ बांटे हेलमेट

वर्ल्ड हेलमेट डे के मौके पर राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। वहीं, चिराग दिल्ली चौराहे पर मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ मिलकर एक खास अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई।

लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 4 की मौत, एक दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय में बस हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर कैश बंद, अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट

देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने संकेत दिया है कि 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद हो सकता है। देश में फास्टैग की पहुँच 98% से अधिक हो चुकी है। सरकार ने फास्टैग का सालाना पास भी शुरू किया है।

जलपाईगुड़ी में दुखद दुर्घटना: ट्रक ने छीनी तृणमूल नेता की ज़िंदगी, 14 वर्षीय बेटी ICU में भर्ती

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का कहर

जलपाईगुड़ी में देर रात हुए सड़क हादसे में तृणमूल कांग्रेस के नेता लुत्फर रहमान की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उनकी 14 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।