दिल्ली बसों में ट्रांसजेंडर को भी मिलेगी फ्री यात्रा, सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, सरकार एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ अवसर और सुविधाएं मिल सकें।

तलाकशुदा महिलाओं के हक में मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब माता-पिता की परिवार पेंशन की भी होंगी हकदार

मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेंशन नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए यह फैसला लिया गया कि अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर भी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार पेंशन के पात्र सदस्यों की सूची में अब अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुत्री को शामिल किया गया है।

रीवा में बुजुर्ग के साथ बाइक पर घसीटने की वारदात, हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहां तीन युवकों ने एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें बाइक से सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। पीड़ित की बहू ने बताया कि आरोपियों ने साइकिल से जाते समय बुजुर्ग को रोककर उनके सिर पर डंडा मारा और चश्मा तोड़ दिया।

दलित परिवार से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद, पुलिस घेरे और सियासी तनाव के बीच पूरा घटनाक्रम

आखिरकार नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले के कपसाढ़ गांव पहुंच ही गए। जब चंद्रशेखर आज़ाद मेरठ पहुंच चुके थे, तो पुलिस पर दबाव बढ़ गया। इसी बीच देर रात सूचना आई कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

अयोध्या से संजय सिंह की हुंकार: “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

AAP

UTTAR PRADESH NEWS: उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और दलित, पिछड़े, शोषित व वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा दूसरे दिन भी जोश के साथ जारी रही। आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को … Read more