TMC में बड़ी टूट! 60 विधायक बागी, फिरहाद हकीम ने मेयर पद छोड़ा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह असंतोष खुलकर बगावत में बदलता दिखाई दे रहा है। लगातार इस्तीफों, बगावत और संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के बीच तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

बंगाल में TMC में बड़ी टूट की अटकलें, 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आने की चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पूर्व नेता रिजू दत्ता ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में विधायक पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।