TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, माइनॉरिटी सेल प्रमुख ने दिया इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) के साथ विलय की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर जारी सियासी घमासान इस स्तर तक पहुंच गया है कि TMC दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। नई राजनीतिक स्थिति में ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके नेतृत्व वाले गुट ने जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है।

TMC में बड़ी टूट! 60 विधायक बागी, फिरहाद हकीम ने मेयर पद छोड़ा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह असंतोष खुलकर बगावत में बदलता दिखाई दे रहा है। लगातार इस्तीफों, बगावत और संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के बीच तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है।